{"_id":"69f0f7439a18f85dd4064e83","slug":"bsa-strict-on-negligence-on-u-dise-portal-khalilabad-news-c-209-1-kld1010-149775-2026-04-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sant Kabir Nagar News: यू-डायस पोर्टल पर लापरवाही पर बीएसए सख्त","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sant Kabir Nagar News: यू-डायस पोर्टल पर लापरवाही पर बीएसए सख्त
विज्ञापन
विज्ञापन
संतकबीरनगर। जिले में शिक्षा व्यवस्था को डिजिटल रूप से दुरुस्त करने के लिए बीएसए अमित कुमार सिंह ने सख्ती की है। यू-डायस और प्रेरणा पोर्टल पर छात्रों के प्रमोशन और प्रोग्रेशन कार्य में बरती जा रही शिथिलता को लेकर बीएसए ने जिले के परिषदीय एवं माध्यमिक विद्यालयों पर कड़ी नाराजगी जताई है। समीक्षा में यह स्पष्ट किया गया कि तीन दिन भीतर डेटा अपडेट नहीं हो सका तो संबंधित जिम्मेदारों से स्पष्टीकरण मांगा जाएगा।
उन्होंने बताया जिले में 440 स्कूलों में यू-डायस पोर्टल पर शून्य प्रवेश व अधूरी प्रोग्रेशन रिपोर्ट विभागीय समीक्षा में सामने आया है। जनपद के 1246 परिषदीय विद्यालयों में 440 विद्यालयों ने नए सत्र 2026-27 के लिए पोर्टल पर छात्र प्रवेश की संख्या शून्य दिखाई है। इसके साथ ही यू-डायस पोर्टल पर छात्रों का प्रोग्रेशन कार्य भी काफी समय से लंबित है।
रिकॉर्ड के अनुसार, अब तक 806 विद्यालयों ने ही यू-डायस पर अपना कार्य पूर्ण किया है। विशेषतः बघौली ब्लॉक में 53, बेलहर कला में 36, हैंसर बाजार में 54, खलीलाबाद में 70, मेंहदावल में 44, नाथनगर में 49, पौली में 28, सांथा में 64 और सेमरियावां में 50 विद्यालयों में अभी प्रोग्रेशन रिपर्ट शून्य पाई गई है, जिसे बीएसए ने गंभीर विभागीय लापरवाही करार दिया है। बीएसए ने सभी बीईओ व संबंधित प्रधानाध्यापकों को कड़ा निर्देश जारी करते हुए कहा कि हर हाल में तीन दिन में ही संबंधित विद्यालयों का प्रोग्रेशन कार्य पूर्ण कराया जाए।
पोर्टल पर प्रवेश की स्थिति शत-प्रतिशत अपडेट होनी चाहिए। बीएसए ने चेतावनी दी है कि यदि समय भीतर कार्य पूरा नहीं होता है तो संबंधित विद्यालयों के शिक्षकों से स्पष्टीकरण तलब करते कड़ी कार्रवाई की जाएगी।
Trending Videos