फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   Commercial of Private Vehicles

Sant Kabir Nagar News: प्राइवेट वाहनों का कमर्शियल उपयोग करने वालों पर कसेगा शिकंजा

Thu, 09 Jul 2026 01:09 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर Updated Thu, 09 Jul 2026 01:09 AM IST
विज्ञापन
Commercial of Private Vehicles

विज्ञापन
संतकबीरनगर। निजी (प्राइवेट) वाहनों का व्यावसायिक (कमर्शियल) उपयोग करने वालों के खिलाफ परिवहन विभाग अब सख्ती बरतने जा रहा है। ऐसे वाहनों की पहचान कर उनके विरुद्ध कार्रवाई के लिए तीन दिवसीय विशेष अभियान चलाया जाएगा। इस दौरान विभिन्न प्रमुख मार्गों, बाजारों, बस स्टैंड, रेलवे स्टेशन और अन्य सार्वजनिक स्थानों पर सघन जांच की जाएगी।
परिवहन विभाग के अधिकारियों के अनुसार कई लोग निजी नंबर (सफेद नंबर प्लेट) वाले वाहनों का उपयोग किराया लेकर सवारी ढोने अथवा अन्य व्यावसायिक कार्यों में कर रहे हैं। इससे न केवल परिवहन नियमों का उल्लंघन होता है, बल्कि राजस्व की भी हानि होती है। ऐसे वाहन दुर्घटना की स्थिति में यात्रियों के लिए भी जोखिम पैदा करते हैं, क्योंकि इनके पास व्यावसायिक वाहनों से संबंधित आवश्यक परमिट और अन्य औपचारिकताएं नहीं होती हैं।
विज्ञापन

अभियान के दौरान प्रवर्तन दल संदिग्ध वाहनों की जांच करेगा। यदि कोई निजी वाहन व्यावसायिक उपयोग में संचालित मिलता है तो उसके खिलाफ मोटर वाहन अधिनियम के तहत चालान, जुर्माना तथा नियमानुसार अन्य कार्रवाई की जाएगी। आवश्यकता पड़ने पर वाहन को सीज भी किया जा सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

परिवहन विभाग ने वाहन स्वामियों से अपील की है कि वे निजी वाहनों का उपयोग केवल निजी कार्यों के लिए ही करें। यदि वाहन का उपयोग व्यावसायिक उद्देश्य से किया जाना है तो संबंधित परमिट, फिटनेस, टैक्स और अन्य आवश्यक औपचारिकताएं पूरी कराकर ही उसका संचालन करें।

---------------------
अभियान का उद्देश्य नियमों का पालन सुनिश्चित करना, अवैध रूप से संचालित वाहनों पर रोक लगाना तथा सड़क परिवहन व्यवस्था को सुरक्षित और व्यवस्थित बनाना है। अभियान के दौरान किसी भी प्रकार की अनियमितता मिलने पर नियमानुसार कठोर कार्रवाई की जाएगी।
- प्रियंवदा सिंह, एआरटीओ
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed