फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   Giving a wedding gift

Sant Kabir Nagar News: किशोरी को शादी का झांसा देकर भगाने का आरोप

Thu, 09 Jul 2026 01:14 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर Updated Thu, 09 Jul 2026 01:14 AM IST
विज्ञापन
Giving a wedding gift
संतकबीरनगर। दुधारा थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी महिला ने अपनी 14 वर्षीय बेटी को शादी का झांसा देकर भगा ले जाने का आरोप लगाते हुए थाने में तहरीर दी है। पुलिस ने आरोपी युवक के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

किशोरी की मां ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि पांच जुलाई की रात करीब आठ बजे उनकी पुत्री (14 वर्ष) घर से खेत की ओर गई थी। काफी देर तक नहीं लौटने पर परिजन ने उसकी तलाश की, लेकिन पता नहीं चला। बाद में जानकारी मिली कि दुधारा थाना क्षेत्र के परसोहिया गांव निवासी उजेर अहमद उनकी बेटी को शादी का झांसा देकर बहला-फुसलाकर ले गया है। महिला की तहरीर पर दुधारा पुलिस ने आरोपी के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर ली है। एसओ अमित कुशवाहा का कहना है कि किशोरी की तलाश के लिए टीम गठित कर दी गई है। संवाद
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed