फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   Condition of Mukhlispur service road in Khalilabad is poor; commuting is difficult.

Sant Kabir Nagar News: खलीलाबाद के मुखलिसपुर सर्विस रोड की हालत खराब, आवागमन में परेशानी

Thu, 06 Aug 2026 11:45 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Thu, 06 Aug 2026 11:45 PM IST
विज्ञापन
Condition of Mukhlispur service road in Khalilabad is poor; commuting is difficult.
गड्डों में तब्दील मुखलिसपुर सर्विस रोड। संवाद
संतकबीरनगर। खलीलाबाद के मुखलिसपुर मार्ग ओवरब्रिज की सर्विस रोड की हालत खस्ताहाल हो गई है। सड़क पर जगह-जगह बड़े-बड़े गड्ढे बन गए हैं। इससे लोगोंं को आने-जाने में दुश्वारियां झेलनी पड़ रही है। इधर, बरसात के मौसम में गड्ढों में पानी भर जाने से समस्या और गंभीर हो गई है। इसके बाद भी जिम्मेदार ध्यान नहीं दे रहे हैं।
विज्ञापन

शहर के मुखलिसपुर रोड से होकर लोग अंडरपास के जरिए आते-जाते हैं। वर्तमान में यह सड़क पूरी तरह से टूट गई है। गिट्टियां बिखरी पड़ी हैं तो जगह-जगह बड़े-बडे़ गड्ढे हो जाने से सफर मुश्किल हो गया है। यह स्थिति तब है जबकि इसी मार्ग से होकर ऑटो व दो पहिया वाहन आते-जाते हैं। पिछले दिनों जल निगम ने पेयजल पाइप लाइन बिछाने के लिए खुदाई करा दी थी, इससे सड़क और भी बदतर हो गई है। इधर, बारिश होने से सड़क पर बने गड्ढों में पानी भरने से आवागमन और मुश्किल हो गया है। ऐसे में तमाम लोग घूमकर ओवरब्रिज से होकर आने-जाने को मजबूर हैं। लोगों की शिकायत पर पालिका प्रशासन ने कुछ जगह पर ईंट रोड़े गिरा दिया है लेकिन इन रोड़ों को दबाया नहीं गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed