सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   Confirmed tickets are not available in trains, buses are also crowded, making travel difficult.

Sant Kabir Nagar News: ट्रेनों में नहीं मिल रहा कंफर्म टिकट, बसों में भी बढ़ी भीड़, सफर मुश्किल

Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sat, 14 Mar 2026 02:14 AM IST
विज्ञापन
Confirmed tickets are not available in trains, buses are also crowded, making travel difficult.
रोडवेज बस में सवार होते लोग। संवाद
विज्ञापन
संतकबीरनगर। होली का त्योहार अभी कुछ दिन पूर्व बीता है। इसके साथ ही अब ईद नजदीक है, और सहालग का समय चल रहा है। ऐसे में ट्रेनों व बसों में भीड़ बढ़ गई है। स्थिति यह है कि 15 अप्रैल तक ट्रेनों में कंफर्म टिकट नहीं है। लोग जनरल कोच में सफर करने को मजबूर हैं। कुछ लोग बसों से सफर कर रहे हैं, लेकिन यहां भी समस्या कम नहीं है। स्लीपर बस से सफर की उम्मीद लगाए लोगों को अधिक किराया देना पड़ रहा है।
Trending Videos

होली मनाने के लिए बड़ी संख्या में लोग विभिन्न प्रांतों व शहरों से घर आए थे, अब वापस काम पर जा रहे हैं। ट्रेनों में कंफर्म टिकट न मिलने से उनकी परेशानी बढ़ गई है। लेकिन उन्हें जाना जरूरी है, इसलिए लोग जनरल कोच में सफर करने के लिए मजबूर हैं। इसमें परिवार के साथ सफर करने में काफी दुश्वारियां झेलनी पड़ रही हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

दूसरी तरफ ईद मनाने के लिए भी लोग वापस आ रहे हैं। उन्हें भी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। जो लोग शादी- विवाह के लिए घर लौट रहे हैं वह भी परेशान हैं। खलीलाबाद रेलवे स्टेशन पर मुंबई जाने के लिए ट्रेन पकड़ने आए अब्दुल करीम ने बताया कि कंफर्म टिकट नहीं मिला है। जनरल कोच से सफर करेंगे। भीड़ अधिक होने से परेशानी झेलनी पड़ रही है।
दूसरी तरफ खलीलाबाद के डीघा बाईपास पर स्लीपर बस का इंतजार करते मिले दिनेश कुमार ने बताया कि दिल्ली के लिए बस पकड़ने आए हैं। पहले की अपेक्षा किराया बढ़ा दिया गया है। पहले 13 सौ तक लिया जाता था, अब 25 सौ लिया जा रहा है। मजबूरी में अधिक किराया देना पड़ रहा है। परिवहन निगम की बसों में भी भीड़ होने से यात्री परेशान हैं, क्योंकि होली पर चलने वाली अतिरिक्त बसें अब बंद हो गई हैं।
0000000000000000000
त्योहारों व सहालग के चलते भीड़ बढ़ी है। इसके बाद भी पूरा प्रयास है कि यात्रियों को परेशानी न हो। परिवहन निगम के बस चालकों को निर्देश दिए गए है कि बसों में बस स्टाॅप सेंटर पर खड़ा करें, ताकि यात्रियों को परेशान न होना पडे़।
-आयुष भटनागर, एआरएम, बस्ती
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed