{"_id":"698ccb1aae1c060bfc009ef1","slug":"credit-card-facility-for-women-will-make-them-self-reliant-khalilabad-news-c-209-1-sgkp1039-145888-2026-02-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sant Kabir Nagar News: महिलाओं के लिए क्रेडिट कार्ड की सुविधा बनाएगा आत्मनिर्भर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sant Kabir Nagar News: महिलाओं के लिए क्रेडिट कार्ड की सुविधा बनाएगा आत्मनिर्भर
विज्ञापन
नेहा चौधरी
विज्ञापन
बोलीं महिलाएं- ऋण के मकड़जाल से मिलेगी राहत
संवाद न्यूज एजेंसी
संतकबीरनगर। प्रदेश सरकार के वित्त मंत्री ने बुधवार को बजट पेश किया। इसमें महिलाओं का खास ख्याल रखा गया है। बजट में महिला क्रेडिट कार्ड की सुविधा उपलब्ध कराने की घोषणा की गई है। इससे महिलाओं को छोटे-छोटे काम के लिए ऋण लेने से निजात मिलेगा। यह महिलाओं को आत्म निर्भर बनाने के लिए महत्वपूर्ण है।
इससे पूर्व केंद्र सरकार ने महिला उद्यमियों के लिए शीमार्ट की घोषणा की थी। यह दोनों व्यवस्था महिलाओं के आर्थिक विकास में काफी मददगार साबित होगी। इससे उद्यमी महिलाओं को खासा लाभ होगा। क्रेडिट कार्ड योजना से महिलाएं अपनी जरूरतों को आसानी से पूरा कर सकेंगी। इससे स्वयं सहायता समूह की महिलाओं को भी लाभ मिलेगा। सरकार के इस कदम से आधी आबादी खुश नजर आ रही है।
00000000000000000
सरकार ने बजट में महिलाओं के लिए क्रेडिट कार्ड की योजना का एलान किया है। इससे छोटे- छोटे काम के लिए ऋण नहीं लेना पड़ेगा। इस योजना से आत्मनिर्भर बनने में सहूलियत मिलेगी।
-नेहा चौधरी, महिला
000000000000000000
बजट में महिलाओं के लिए क्रेडिट कार्ड योजना की घोषणा सराहनीय है। इससे आर्थिक समस्या दूर होगी और छोटे- छोटे काम के लिए ऋण लेने से निजात मिलेगी। इससे पूर्व शीमार्ट की घोषणा केंद्र सरकार ने की थी, इससे काफी लाभ मिलेगा।
-प्रियंका, स्वास्थ्य कर्मी
0000000000000000
प्रदेश सरकार के बजट में महिलाओं को आत्म निर्भर बनाने के लिए सराहनीय कदम उठाया गया है। महिला क्रेडिट कार्ड काफी लाभदायक साबित होगा। आर्थिक तंगी के कारण ऋण लेना पड़ता था, लेकिन अब इससे राहत मिलेगी।
-गुड्डी देवी, महिला
000000000000000
महिलाओं के लिए यह बजट काफी सराहनीय है। जहां लड़कियों को स्कूटी देने के लिए बजट का प्रावधान किया गया है वहीं महिला क्रेडिट कार्ड योजना के जरिए आत्मनिर्भर बनाने का प्रयास किया गया है।
-विजय लक्ष्मी, महिला
Trending Videos