{"_id":"69f0f6fa882120a6310268e2","slug":"damaged-road-causes-increased-problems-for-pedestrians-khalilabad-news-c-209-1-sgkp1039-149761-2026-04-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sant Kabir Nagar News: क्षतिग्रस्त सड़क से राहगीरों की बढ़ी परेशानी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sant Kabir Nagar News: क्षतिग्रस्त सड़क से राहगीरों की बढ़ी परेशानी
विज्ञापन
महुली -विश्वनाथपुर सड़क से निकलकर नाथनगर-महुली की सड़क से जोड़ने वाली क्षतिग्रस्त सड़क।
विज्ञापन
हरिहरपुर। क्षेत्र के टिकुईकोल चौबे गांव से मुकुंदपुर होते हुए नाथनगर-महुली मार्ग को जोड़ने वाली सड़क क्षतिग्रस्त हो गई है। इससे राहगीरों को दुश्वारियां झेलनी पड़ रही हैं। लोगों ने सड़क की मरम्मत की मांग की है।
क्षतिग्रस्त सड़क टूटकर जगह-जगह गड्ढे में तब्दील हो गई है। सड़क के किनारे बनी पटरियों पर जानलेवा गड्ढे हादसे को न्योता दे रहे हैं। करीब डेढ़ किलोमीटर लंबी इस सड़क से रोजाना सैकड़ों बाइक व साइकिल सवार सहित चार पहिया वाहन भी आते-जाते हैं। कई गांवों को मुख्य सड़कों से जोड़ने वाली इस सड़क से स्कूली वाहन व साइकिल सवार छात्रों की आवाजाही रहती है।
स्थानीय निवासी व राहगीर अमित कुमार, राम बृक्ष, किशोर, राजमन ने आदि बताया कि सड़क के क्षतिग्रस्त हो जाने से आवागमन में दिक्कत हो रही है। पटरियों पर बने गहरे गड्ढे से कभी भी हादसा हो सकता है। लोगों ने सड़क के मरम्मत की मांग की है।
इस संबंध में लोनिवि के अधिशासी अभियंता आरके पांडेय ने कहा कि ग्रामीण सड़कों के मरम्मत का कार्य चल रहा है। इस सड़क की भी मरम्मत जल्द ही कराई जाएगी।
Trending Videos