{"_id":"69c180b8d2113a2ddf079fad","slug":"district-hospital-reopens-after-two-days-off-patients-throng-khalilabad-news-c-209-1-kld1026-147955-2026-03-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sant Kabir Nagar News: दो दिनों की छुट्टी के बाद खुला जिला अस्पताल, मरीजों की उमड़ी भीड़","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sant Kabir Nagar News: दो दिनों की छुट्टी के बाद खुला जिला अस्पताल, मरीजों की उमड़ी भीड़
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
Updated Mon, 23 Mar 2026 11:34 PM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
- वायरल संक्रमण के पहुंचे 200 मरीज, रजिस्ट्रेशन के लिए परेशान रहे तीमारदार
संतकबीरनगर। जिला अस्पताल में सोमवार को मरीजों की भीड़ देखी गई। दो दिनों की छुट्टी के बाद अस्पताल खुला तो मरीज तीमारदारों संग इलाज कराने के लिए पहुंचे। इनमें वायरल संक्रमण के मरीजों की संख्या ज्यादा रही। मौसम में बदलाव ने लोगों के स्वास्थ्य पर असर डाला है। सर्दी, जुकाम और बुखार के मरीजों ने रजिस्ट्रेशन के बाद ओपीडी में इलाज कराया। अस्पताल में कुल मरीजों की संख्या 950 रही। 200 मरीज वायरल संक्रमण के थे।
अस्पताल में मरीजों की भीड़ देखी गई। ओपीडी में वायरल सर्दी, जुकाम और बुखार के मरीजों की लंबी कतारें लगी रहीं। वहीं, अन्य बीमारियों से भी पीड़ित मरीज पहुंचे थे। जिला अस्पताल के डॉ. सिद्धार्थ ने बताया कि मौसम के अप्रत्याशित बदलाव से कई तरह की बीमारियों से लोग पीड़ित हो रहे हैं। ठंडी हवाओं और बारिश के कारण वायरल संक्रमण तेजी से फैल रहा है। मरीजों को दवाएं देने के साथ बचाव के उपाय भी बताए जा रहे हैं।
चिकित्सकों का कहना है कि अचानक ठंड बढ़ने से इम्युनिटी कमजोर हो जाती है, जिससे वायरल संक्रमण आसानी से पकड़ लेता है। उल्टी-दस्त के मरीज भी बढ़े हैं, जो ज्यादातर दूषित पानी या खानपान से जुड़े हैं।
बंदर के हमले के शिकार बच्चों को नहीं लगी वैक्सीन
डड़वा भुजौनी निवासी सुनीता देवी ने बताया कि उनके दो बेटे अंश (4) और आयुष (7) को बंदर ने काट लिया था। सुबह 9 बजे घर से निकली और 10 बजे अस्पताल पहुंची। वैक्सीन लगवाने और उपचार के लिए आई थी, लेकिन भीड़ इतनी ज्यादा थी कि उनका नंबर नहीं आ सका। खुद को और बच्चों को भी बुखार था, लेकिन इलाज नहीं मिल सका। सुनीता देवी ने कहा कि बच्चों को बंदर काटने के बाद तुरंत दवा की जरूरत थी, लेकिन भीड़ के कारण लौटना पड़ा। कल फिर प्रयास करेंगे। इसी तरह बघौली निवासी शांति देवी ने बताया कि उन्हें गले में संक्रमण और खराश की शिकायत है। भीड़ के कारण पर्ची नहीं कट पाई।
Trending Videos