{"_id":"69d422c475146e33b8007043","slug":"goods-and-cash-reduced-to-ashes-due-to-fire-in-hut-khalilabad-news-c-209-1-kld1026-148692-2026-04-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sant Kabir Nagar News: झोपड़ी में आग लगने से सामान व नकदी राख","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sant Kabir Nagar News: झोपड़ी में आग लगने से सामान व नकदी राख
विज्ञापन
विज्ञापन
बंजारा पूरवा गांव में हुआ हादसा
मेंहदावल। विकास खंड के दुर्गजोत के बंजारा पूरवा में सोमवार को दोपहर 12:00 बजे एक रिहायशी झोपड़ी में आग लग गई। देखते ही देखते आग ने विकराल रूप ले लिया और झोपड़ी में रखा सामान राख हो गया।
पीड़ित मुमताज पुत्र हसन अली ने बताया कि आग में गेहूं, चावल, कपड़े, जेवर, बेड, 20 हजार रुपये नकद और बर्तन तक जल गए। मुमताज ने कहा कि वह मजदूरी करके बेटी की शादी का अरमान संजोए था, लेकिन आग ने सब धराशायी कर दिया। मुमताज के चार बच्चे हैं। उसने बताया कि करीब एक लाख रुपये का जेवर और कपड़ा आग में जल गया। आग लगने का कारण स्पष्ट नहीं हो सका है। पीड़ित ने प्रशासन से अविलंब नुकसान का आकलन कर उचित मुआवजा दिलाने की मांग की है।
एसडीएम संजीव कुमार राय ने कहा कि राजस्व कर्मियों को भेजकर नुकसान का आकलन कराया जाएगा। पीड़ित परिवार की हर संभव मदद की जाएगी।
Trending Videos