{"_id":"6a14bf77f06b00c0fa026cde","slug":"expeditiously-dispose-of-pending-investigations-khalilabad-news-c-209-1-skn1001-151100-2026-05-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sant Kabir Nagar News: लंबित विवेचनाओं का शीघ्र करें निस्तारण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sant Kabir Nagar News: लंबित विवेचनाओं का शीघ्र करें निस्तारण
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
संतकबीरनगर। पुलिस अधीक्षक संदीप कुमार मीना ने सोमवार को महिला अपराध से संबंधित लंबित विवेचनाओं की समीक्षा की। पुलिस कार्यालय में आयोजित समीक्षा बैठक में थाना कोतवाली खलीलाबाद, दुधारा, धनघटा, मेंहदावल, बखिरा और बेलहरकला के प्रभारी निरीक्षक, थानाध्यक्ष व विवेचक मौजूद रहे।
समीक्षा के दौरान एसपी ने अधिक समय से लंबित विवेचनाओं पर नाराजगी जताई और अकारण लंबित मामलों का शीघ्र एवं गुणवत्तापूर्ण निस्तारण के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि महिला अपराध से जुड़े मामलों में लापरवाही बर्दाश्त नहीं होगी।
एसपी ने विवेचकों को जनशिकायतों की त्वरित सुनवाई, निष्पक्ष जांच और विधिक कार्रवाई सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। साथ ही क्षेत्र में अपराध नियंत्रण के लिए प्रभावी कार्रवाई करने को कहा। उन्होंने भविष्य में विवेचना कार्य में शिथिलता बरतने पर कार्रवाई की चेतावनी भी दी।
विज्ञापन
समीक्षा बैठक में प्रभारी निरीक्षकों और थानाध्यक्षों को अपने अधीनस्थ विवेचकों की नियमित समीक्षा कर मामलों का समय से निस्तारण कराने के निर्देश दिए गए।
Trending Videos