{"_id":"6a14bfbf651a15edaf0f9052","slug":"sumitra-murder-case-search-intensifies-for-husbands-aunt-brother-and-sister-in-law-khalilabad-news-c-209-1-skn1001-151102-2026-05-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"सुमित्रा हत्याकांड : पति की मामी, भाई और भाभी की तलाश तेज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सुमित्रा हत्याकांड : पति की मामी, भाई और भाभी की तलाश तेज
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
संतकबीरनगर। महुली थाना क्षेत्र के जिगिना गांव निवासी सुमित्रा की हत्या के मामले में पुलिस ने हत्यारोपी पति की मामी, भाई और भाभी की तलाश तेज कर दी है। पति श्रीपति ने पत्नी की हत्या कर दी थी। उस गिरफ्तार करके पुलिस ने जेल भेज दिया है।
पुलिस तहरीर में नामजद तीन हत्यारोपी अभी भी पुलिस की पकड़ से दूर हैं। जिनको गिरफ्तार करने के लिए पुलिस प्रयासरत है। वहीं सोमवार को सुमित्रा के मायके वाले एसपी कार्यालय पहुंचे। ग्रामीणों ने हत्यारोपियों की गिरफ्तारी की मांग की। एसपी ने उन्हें जल्द गिरफ्तार करके जेल भेजने का आश्वासन दिया।
उल्लेखनीय है कि महुली थाना क्षेत्र के जिगिना गांव निवासी सुमित्रा का बंद कमरे में शव मिला था। पोस्टमार्टम में उसकी गला दबाकर हत्या किए जाने की पुष्टि हुई। मृतका की मां ने इस मामले में पति समेत चार लोगों के खिलाफ तहरीर दी थी। पुलिस ने पति श्रीपति बेलदार को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। वहीं अन्य हत्यारोपियों कौशल्या, संतोषी व पप्पू की गिरफ्तारी के लिए पुलिस प्रयासरत है। इसमें कौशल्या श्रीपति
विज्ञापन
की मामी है। वहीं संतोषी भाभी व पप्पू भाई है।
पुलिस की तरफ से उन्हें जल्द गिरफ्तार करने का दावा किया जा रहा है। एसओ दुर्गेश कुमार पांडेय ने बताया कि नामजद अन्य हत्यारोपियों के संलिप्तता की जांच की जा रही है।
-- -- -- -- -- -
बुजुर्ग कंधों पर आई मासूमों के परवरिश की जिम्मेदारी
महुली थाना क्षेत्र के जिगिना गांव निवासी सुमित्रा की मौत के बाद और श्रीपति बेलदार के जेल चले जाने पर बुजुर्ग कंधों पर मासूमों के परवरिश की जिम्मेदारी आ गई। श्रीपति के पिता दिग्विजय की उम्र 65 साल है। वहीं इनकी पत्नी पैरालिसिस से जूझ रही है। अब बहू की मौत के बाद व बेटे के जेल जाने पर दोनों के बच्चे अतुल (8) श्रेयांश (5) को रिश्तेदारों ने अपनाने से इन्कार कर दिया। इसके बाद दिग्विजय ने मासूमों के भरण पोषण की जिम्मेदारी का बोझ अपने कंधे पर उठाया है।

Trending Videos