फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   Female students visited the block headquarters under Mission Shakti.

Sant Kabir Nagar News: मिशन शक्ति के तहत छात्राओं ने किया ब्लॉक मुख्यालय का भ्रमण

Thu, 15 Oct 2026 01:09 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Thu, 15 Oct 2026 01:09 AM IST
विज्ञापन
Female students visited the block headquarters under Mission Shakti.
सेमरियावां। मिशन शक्ति अभियान के तहत कंपोजिट विद्यालय सेमरियावां की छात्राओं ने ब्लॉक मुख्यालय का एक्सपोजर विजिट किया। इस दौरान छात्राओं को सरकारी योजनाओं, विकास कार्यों और प्रशासनिक व्यवस्था की जानकारी दी गई। साथ ही ब्लॉक परिसर में स्थापित शहीद स्मारक का अवलोकन कर स्वतंत्रता सेनानियों के योगदान और देश के वीर सपूतों के बलिदान के बारे में बताया गया।
विज्ञापन


भ्रमण के दौरान छात्राओं को प्रधानमंत्री आवास योजना, वीबी-जी राम जी, सड़क निर्माण, नाली-खड़ंजा और स्ट्रीट लाइट सहित विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी दी गई। ब्लॉक कार्यालय के कर्मचारियों ने अपने-अपने पटल की कार्यप्रणाली समझाते हुए बताया कि सरकारी योजनाओं का क्रियान्वयन कैसे किया जाता है और उनका लाभ ग्रामीणों तक किस तरह पहुंचता है। छात्राओं ने उत्सुकता के साथ जानकारी प्राप्त की और प्रशासनिक कार्यप्रणाली को समझा।
विज्ञापन


इस दौरान कुछ छात्राओं ने अधिकारियों और कर्मचारियों को बताया कि उनके घरों में शौचालय नहीं हैं। ब्लॉक कर्मियों ने छात्राओं को विभिन्न योजनाओं के उद्देश्य और उनके माध्यम से आम नागरिकों को मिलने वाली सुविधाओं के बारे में भी जानकारी दी।
विज्ञापन
विज्ञापन


कार्यक्रम के दौरान लेखाकार राम विलास, वरिष्ठ लिपिक किरण पांडेय, वीरेंद्र सिंह, जेई शिवम अग्रहरि, एपीओ अतुल जायसवाल और सचिव लवकुश चौधरी सहित अन्य कर्मचारियों ने छात्राओं को सरकारी योजनाओं और विकास कार्यों की जानकारी दी।


शहीद स्मारक देखकर जाना वीर सपूतों का इतिहास

ब्लॉक परिसर में स्थापित शहीद स्मारक का अवलोकन करते हुए छात्राओं को क्षेत्र के स्वतंत्रता सेनानियों और देश की आजादी में उनके योगदान के बारे में बताया गया। इसके अलावा भारत रत्न डॉ. भीमराव आंबेडकर के सामाजिक न्याय, समानता और वंचित वर्गों के अधिकारों के लिए किए गए कार्यों से परिचित कराया गया। परमवीर चक्र विजेता वीर अब्दुल हमीद के अदम्य साहस, शौर्य और देशभक्ति की गाथा भी सुनाई गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed