{"_id":"6acfdabb8e54d21a5d07a527","slug":"the-atmosphere-became-filled-with-devotion-at-the-commencement-of-the-gayatri-mahayajna-khalilabad-news-c-209-1-kld1017-158944-2026-10-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sant Kabir Nagar News: गायत्री महायज्ञ के शुभारंभ पर भक्तिमय हुआ माहौल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sant Kabir Nagar News: गायत्री महायज्ञ के शुभारंभ पर भक्तिमय हुआ माहौल
विज्ञापन
रोसयाबाजार। गायत्री महायज्ञ के शुभारंभ के साथ ही क्षेत्र का माहौल भक्तिमय हो गया। पहले दिन कथा व्यास मानस कोकिल शुभम् दास ने भगवान शिव और माता पार्वती के जीवन से जुड़े प्रसंगों का वर्णन किया। कथा सुनकर श्रद्धालु भावविभोर हो उठे। इस दौरान पूरा पंडाल हर-हर महादेव के जयकारों से गूंज उठा।
कथा व्यास शुभम् दास ने कहा कि भगवान शिव और माता पार्वती का जीवन त्याग, तपस्या, अटूट विश्वास और समर्पण का प्रतीक है। उनके जीवन प्रसंगों से कठिन परिस्थितियों में भी धैर्य बनाए रखने और धर्म व सत्य के मार्ग पर चलने की प्रेरणा मिलती है। उन्होंने श्रद्धालुओं से धार्मिक आस्था के साथ सदाचार, प्रेम और पारिवारिक मूल्यों को अपनाने का आह्वान किया।
उन्होंने कहा कि धार्मिक आयोजनों का उद्देश्य केवल पूजा-पाठ तक सीमित नहीं है, बल्कि इनके माध्यम से समाज में संस्कार, सद्भाव और आध्यात्मिक चेतना का प्रसार भी होता है।
विज्ञापन
इस मौके पर चंदू यादव, उदय राज अग्रहरि, सुभाष अग्रहरि, संजय वर्मा, शिव कुमार मौर्या, लल्लन यादव, रामयज्ञ यादव, शैलेश यादव, नरसिंह, अशोक प्रजापति, रामफेर विश्वकर्मा, देवीचरन, जितेंद्र, दीनानाथ, प्रहलाद, प्रमोद कुमार, सतीश यादव और विपुल सहित अन्य लोग मौजूद रहे।