{"_id":"69e523664169a60b0b0316f4","slug":"fir-against-six-named-and-eight-unidentified-persons-in-the-menhdawal-riot-case-khalilabad-news-c-209-1-kld1026-149362-2026-04-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sant Kabir Nagar News: मेंहदावल बवाल मामले में छह नामजद समेत आठ अज्ञात पर प्राथमिकी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sant Kabir Nagar News: मेंहदावल बवाल मामले में छह नामजद समेत आठ अज्ञात पर प्राथमिकी
विज्ञापन
मेंहदावल बवाल मामले में शनिवार रात आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पहुंची पुलिस। संवाद
विज्ञापन
मेंहदावल। नगर पंचायत के तुलसीपुर वार्ड में शनिवार रात दो पक्षों में हुई मारपीट के मामले में पुलिस ने छह नामजद और आठ अज्ञात लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की है। पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।
इलाके में तीन दिन पूर्व हुए विवाद के मामले ने शनिवार की रात बड़ा रूप ले लिया। एक पक्ष के लोगों द्वारा मेंहदावल थानेदार के वाहन पर पथराव किया गया। इसमें एक पुलिसकर्मी के घायल होने के बाद मौके पर बड़ी संख्या में पुलिस बल पहुंच गया। मामले में एक आरोपी अर्जुन यादव को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। घटना के दूसरे दिन रविवार को भी मामले की पूरे दिन चर्चा होती रही।
तीन दिन पूर्व सोनबरसा व सईलंगड़ी के कुछ लोगों के बीच में हुए विवाद में सोनबरसा के दो लोग घायल हुए थे। सोनबरसा के पीड़ितों की तहरीर पर निषाद समाज के कुछ लोगों पर प्राथमिकी दर्ज की गई। वहीं निषाद समाज के लोग भी रिपोर्ट दर्ज कराने का प्रयास कर रहे थे। इसी दौरान शनिवार की रात मेंहदावल के रोडवेज तिराहे पर दोनों पक्षों में मारपीट हो गई। इसमें चार लोग घायल हुए। इसी बीच निषाद पार्टी के युवा मोर्चा के जिलाध्यक्ष के लापता होने की सूचना वायरल हो गई। इस दौरान तुलसीपुर, धौरापार, सईलंगड़ी गांव के बड़ी संख्या में लोग मौके पर जुट गए।
विवादी की सूचना मिलने पर पुलिस भी पहुंच गई। इस दौरान भीड़ ने पुलिस के वाहन पर पथराव किया। इसमें एक सिपाही घायल हो गया। घटनास्थल पुलिस छावनी में तब्दील हो गया। पुलिस ने निषाद पार्टी के कार्यकर्ता आकाश साहनी निवासी सईलंगड़ी की तहरीर पर सोनबरसा निवासी अनिल सिंह, रविप्रताप सिंह, प्रतीक सिंह, लल्ला उर्फ बालकेश, फूलचंद्र यादव, अर्जुन यादव सहित आठ अज्ञात पर प्राथमिकी दर्ज की।
लोग घटना को लेकर रविवार को दूसरे दिन भी तरह-तरह की चर्चा करते रहे। स्थानीय लोगों का कहना है कि पुलिस पर हमले में शामिल लोगों पर कार्रवाई कब होगी।
-- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -
सोशल मीडिया पर निषाद पार्टी के लोगों ने खोला मोर्चा
घटना को लेकर सोशल मीडिया पर प्रतिक्रिया जारी है। निषाद पार्टी के नेता व धर्मसिंहवा नगर पंचायत के नामित सभासद चंद्रभान निषाद ने सोशल मीडिया पर वीडियो जारी करके निषाद समाज के उत्पीड़न का आरोप लगाया। उन्होंने मेंहदावल पुलिस की वजह से खुद की जान बचने के बारे में भी जानकारी दी। निषाद पार्टी के नेता लालजी निषाद ने विधायक की चुप्पी पर भी सवाल खड़े किए।
-- -- -- -- -
बिच्छू गैंग के शामिल होने की चर्चा
मेंहदावल में हुए विवाद में लोग बिच्छू गैंग के सदस्यों के भी शामिल होने की चर्चा कर रहे हैं। लूट, मारपीट व रंगदारी जैसी वारदातों में भी इस गैंग का हाथ होने का मामला लंबे समय से रहा है। दो वर्ष पूर्व गैंग के कुछ सदस्यों पर एफआईआर दर्ज की गई थी। इधर कुछ समय से गैंग के सदस्यों पर कोई कार्रवाई नहीं हुई है।
-- -- -- -- -- -- -- -- -
पीड़ित की तहरीर पर शनिवार की रात प्राथमिकी दर्ज कर एक आरोपी को गिरफ्तार किया गया है। सभी बिंदुओं पर पुलिस जांच कर रही है। जांच में जो तथ्य सामने आएंगे, उसके अनुसार अग्रिम कार्रवाई की जाएगी।
-सर्वदवन सिंह, सीओ, मेंहदावल
Trending Videos