{"_id":"6a834b4eae340924d002cd7d","slug":"fir-registered-in-connection-with-a-death-in-a-road-accident-khalilabad-news-c-209-1-skn1001-155693-2026-08-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sant Kabir Nagar News: मार्ग दुर्घटना में हुई मौत के मामले में दर्ज हुई प्राथमिकी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sant Kabir Nagar News: मार्ग दुर्घटना में हुई मौत के मामले में दर्ज हुई प्राथमिकी
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
संतकबीरनगर। कोतवाली खलीलाबाद थाना क्षेत्र के कांटे की तरफ से घर लौट रहे 23 वर्षीय युवक की सड़क हादसे में मौत हो गई। जिगना गांव के पास हाईवे पर पेट्रोल खत्म होने के बाद युवक बाइक पैदल लेकर जा रहा था। इसी दौरान पीछे से तेज रफ्तार बाइक सवार ने उसे टक्कर मार दी। हादसे में युवक की मौके पर ही मौत हो गई। मृतक के भाई ने बाइक चालक के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई है।
पुलिस को दी तहरीर में कुर्थिया गांव निवासी दीपक कुमार ने जानकारी दी कि उनका भाई राहुल निषाद (23) 23 जुलाई की रात करीब 10:15 बजे कांटे की तरफ से घर आ रहा था। जिगना गांव के पास हाईवे पर उसकी मोटरसाइकिल का पेट्रोल खत्म हो गया। इसके बाद राहुल बाइक पैदल लेकर जा रहा था। इसी दौरान पीछे से आए बाइक के चालक ने राहुल को टक्कर मार दी।
उसे गंभीर चोटें आईं और उसने मौके पर ही दम तोड़ दिया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया। हादसा करने वाली पल्सर बाइक को लोगों ने मौके पर पकड़ लिया था।
विज्ञापन
कोतवाल जय प्रकाश दूबे ने बताया कि मामले में तहरीर के आधार पर आरोपी बाइक चालक के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर कार्रवाई की जा रही है।