{"_id":"69fb8209583b37db7d021a3a","slug":"gas-shortagelunch-being-cooked-on-stove-in-hansar-khalilabad-news-c-209-1-kld1026-150144-2026-05-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sant Kabir Nagar News: गैस की किल्लत...हैंसर में चूल्हे पर बन रहा मध्याह्न भोजन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sant Kabir Nagar News: गैस की किल्लत...हैंसर में चूल्हे पर बन रहा मध्याह्न भोजन
विज्ञापन
प्राथमिक विद्यालय बभनौली में चूल्हे पर बन रहा एमडीएम। संवाद
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
संतकबीरनगर/ लोहरैया। हैंसर विकासखंड क्षेत्र के कई प्राथमिक व उच्च प्राथमिक विद्यालयों में मिड डे मील (एमडीएम) गैस के बजाय चूल्हे पर पकाया जा रहा है। गैस सिलिंडर की किल्लत के चलते शिक्षकों व रसोइयों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। समय से भोजन तैयार करना उनके लिए चुनौती बन गया है।
प्राथमिक विद्यालय संठी के प्रधानाध्यापक रामचंद्र सिंह ने बताया कि वर्तमान में विद्यालय में लकड़ी के चूल्हे पर ही मध्याह्न भोजन बनाना पड़ रहा है। उन्होंने बताया कि पूर्व प्रधानाध्यापक द्वारा गैस कनेक्शन नहीं लिया गया था और निजी दुकान से सिलिंडर व चूल्हा खरीदकर काम चलाया जाता था। अब गैस की किल्लत के कारण सिलिंडर उपलब्ध नहीं हो पा रहा है, जिससे मजबूरी में लकड़ी का सहारा लेना पड़ रहा है।
उच्च प्राथमिक विद्यालय बनौली के प्रधानाचार्य नंदलाल ने बताया कि उनके विद्यालय का गैस कनेक्शन गोरखपुर के बेलघाट से लिया गया है। वर्तमान में गैस की आपूर्ति बाधित होने के कारण यहां भी लकड़ी के चूल्हे पर भोजन पकाया जा रहा है।
विज्ञापन
प्राथमिक विद्यालय बभनौली के प्रभारी प्रधानाध्यापक सुरेंद्र प्रताप ने बताया कि विद्यालय में न तो गैस कनेक्शन है और न ही सिलिंडर उपलब्ध है। उन्होंने आरोप लगाया कि पूर्व प्रधानाध्यापिका इंद्रावती सिंह स्थानांतरण के समय सिलिंडर और चूल्हा अपने साथ ले गईं। इस संबंध में कई बार उच्च अधिकारियों को पत्र लिखकर अवगत कराया गया, लेकिन अब तक कोई कार्रवाई नहीं हुई।
क्षेत्र के विद्यालयों में गैस की अनुपलब्धता के कारण जहां रसोइयों को अतिरिक्त मेहनत करनी पड़ रही है, वहीं धुएं से स्वास्थ्य पर भी असर पड़ेगा। ग्रामीणों और शिक्षकों ने प्रशासन से जल्द समाधान की मांग की है, ताकि बच्चों को समय से गुणवत्तापूर्ण भोजन मिल सके।
-- -- --
कोट,
क्षेत्र के जिन विद्यालयों में मध्यान्ह भोजन बनाने में समस्या आ रही है, वहां दिक्कत को दूर कराया जा रहा है। गैस कनेक्शन व सिलिंडर की उपलब्धता के संबंध में जानकारी लेकर समस्या का समाधान करा दिया जाएगा।
-ज्ञानचंद, खंड शिक्षाधिकारी, हैंसर
-- -- -- -- -- -- -- -- -- --
उपभोक्ताओं से वसूली का आरोप
लोहरैया। क्षेत्र में गैस की किल्लत के बीच उपभोक्ताओं से अवैध वसूली का मामला सामने आया है। आरोप है कि गैस एजेंसी पर उपभोक्ताओं से निर्धारित मूल्य से अधिक रुपये वसूले जा रहे हैं, जिससे लोगों में आक्रोश बढ़ता जा रहा है। बताया जा रहा है कि गैस सिलिंडर लेने के लिए उपभोक्ताओं को सुबह से ही गोदाम पर पहुंचकर लंबी लाइन में खड़े होना पड़ रहा है। चिलचिलाती धूप में घंटों इंतजार करने के बाद भी उन्हें परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। आरोप है कि 975 रुपये के घरेलू गैस सिलिंडर के लिए उपभोक्ताओं से 1050 रुपये तक वसूले जा रहे हैं।
ददरवार निवासी अजय कुमार, राघवेंद्र, पवन, रजनौली निवासी पप्पू, डिहवा निवासी राहुल चौहान, बनवारी लाल मिठना, कमलेश, महावीर और राज ने बताया कि वे बुधवार सुबह धनघटा स्थित गैस सर्विस के गोदाम पर सिलिंडर लेने पहुंचे थे। जहां अधिक रुपये वसूले गए। उपभोक्ताओं ने प्रशासन से मामले की जांच कर अवैध वसूली पर रोक लगाने की मांग की है।