सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   If the wheat was not harvested, the crop was burnt, and the neighbour also suffered losses.

Sant Kabir Nagar News: नहीं कटा गेहूं तो जला दी फसल, पड़ोसी का भी हुआ नुकसान

Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sun, 12 Apr 2026 11:04 PM IST
विज्ञापन
If the wheat was not harvested, the crop was burnt, and the neighbour also suffered losses.
विज्ञापन
धनघटा। क्षेत्र के एक गांव निवासी किसान ने तीन दिन तक दौड़ लगाने के बाद जब गेहूं की फसल कंबाइन मशीन से नहीं कटी तो फसल में आग लगा दी। उसके बगल में स्थित खेत में खड़ी फसल भी जल गई। उसके बाद गांव के लोगों ने उसकी जमकर पिटाई करने के बाद पुलिस के हवाले कर दिया। दोनों पक्षों में समझौता हुआ तो आरोपी घर चला गया।
Trending Videos


जानकारी के अनुसार एक गांव निवासी किसान अपने गेहूं की कटाई करने के लिए कंबाइन चालक के पास तीन दिन से जा रहा था, लेकिन कंबाइन चालक अभी कटाई करने की बात करके उसे टाल देता था। शनिवार को दोपहर अपनी फसल की कटाई करने के लिए कंबाइन चालक के पास गया तो चालक फिर पहले की तरह टाल मटोल करने लगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

गांव वालों का कहना है कि इससे नाराज होकर किसान ने अपनी फसल में आग लगा दी। गांव के लोग आग बुझाने के लिए जब तक पहुंचे तब तक करीब एक बीघा गेहूं की फसल जल गई। साथ ही साथ बगल में स्थित खेत में खड़ी गेहूं की फसल जलकर नष्ट हो गई। इससे नाराज गांव के लोगों ने आग लगाने वाले की जमकर पिटाई कर दी और उसे मौके पर पहुंची 112 नंबर पुलिस के हवाले कर दिया। पुलिस उसे थाने ले आई जहां देर रात समझौता के बाद वह घर लौट गया।
थाना प्रभारी दिलीप सिंह का कहना है कि इस तरह की किसी भी घटना की जानकारी नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed