फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   Leaders highlighted the government's achievements at the event.

Sant Kabir Nagar News: कार्यक्रम में नेताओं ने गिनाईं सरकार की उपलब्धियां

Wed, 12 Aug 2026 12:30 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Wed, 12 Aug 2026 12:30 AM IST
विज्ञापन
Leaders highlighted the government's achievements at the event.
संतकबीरनगर। कांशीराम स्पोर्ट्स स्टेडियम में मुख्यमंत्री के संबोधन से पूर्व नेताओं ने सरकार की उपलब्धियां गिनाईं। जिले की प्रभारी मंत्री विजय लक्ष्मी गौतम ने कहा कि डबल इंजन की सरकार बनने के बाद विकास की गति तेज हुई। माफिया और भ्रष्टाचार से मुक्ति मिली है। लाभार्थियों को योजनाओं का लाभ मिल रहा है। सदर विधायक अंकुरराज तिवारी ने कहा कि प्रदेश के मुख्यमंत्री के नेतृत्व में जिले के विकास को गति मिली है। आवागमन को सुचारु बनाने के लिए विभिन्न सड़कों का निर्माण कराया जा रहा है। तामेश्वरनाथ कॉरिडोर बनाने का मार्ग प्रशस्त हुआ है। इससे विकास की गति और तेज होगी। बस डिपो के निर्माण का कार्य शुरू हुआ है। इससे लोगों का सफर आसान होगा। मेंहदावल विधायक अनिल त्रिपाठी ने कहा कि विकास को लेकर सरकार कटिबद्ध है। क्षेत्र के विकास के लिए हर संभव कोशिश की जा रही है। धनघटा विधायक गणेश चंद्र चौहान ने कहा कि प्रदेश सरकार विकास को लेकर गंभीर है। इसका परिणाम दिख रहा है। कानून व्यवस्था में सुधार हुआ है तो सड़कों का कायाकल्प हो रहा है। इस दौरान मुख्यमंत्री ने विभिन्न योजनाओं के लाभार्थियों को प्रमाणपत्र व डेमो चेक का वितरण किया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed