सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   LJP will contest elections on all seats in the state

Sant Kabir Nagar News: प्रदेश की सभी सीटों पर चुनाव लड़ेगी लोजपा

संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर Updated Mon, 23 Mar 2026 11:46 PM IST
विज्ञापन
LJP will contest elections on all seats in the state
विज्ञापन
महुली। लोक जनशक्ति पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष एडवोकेट राजीव पासवान ने सोमवार को महुली स्थित मैरिज हाॅल में कहा कि प्रदेश के सभी बूथों पर पार्टी का संगठन मजबूती के साथ खड़ा हो रहा है। आने वाले विधानसभा चुनाव में प्रदेश की सभी सीटों पर पार्टी चुनाव लड़ेगी।
Trending Videos

प्रदेश अध्यक्ष महुली में बस्ती मंडल की समीक्षा बैठक और सदस्यता समारोह के बाद पत्रकारों से बातचीत कर रहे थे। उन्होंने कहा कि सपा, भाजपा और बसपा तीनों दलों ने दलितों खासकर पासी समाज को ठगने का काम किया है। पासी समाज का वोट लेकर सांसद और विधायक बनने के बाद इन जनप्रतिनिधियों ने कभी भी समाज के ऊपर हो रहे अन्याय और उत्पीड़न के खिलाफ आवाज नहीं उठाई। पासवान ने दावा किया कि देश के किसी भी राज्य में अभी तक पासी समाज को सरकार का नेतृत्व करने का मौका नहीं मिल पाया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

ऐसे में हमारी पार्टी बिहार में राष्ट्रीय अध्यक्ष चिराग पासवान को मुख्यमंत्री बनाने की मांग करती है। इससे पहले कार्यक्रम में पहुंचे प्रदेश अध्यक्ष का जिलाध्यक्ष लालचंद दुषाध की अगुवाई में कार्यकर्ताओं ने फूल माला से स्वागत किया। नेताओं ने पार्टी के संस्थापक पूर्व कैबिनेट मंत्री स्व. रामविलास पासवान को श्रद्धा सुमन अर्पित किया। प्रदेश अध्यक्ष ने पार्टी में शामिल लोगों को सदस्यता दिलाई। इस दौरान बस्ती मंडल प्रभारी धीरज उपाध्याय, आशुतोष श्रीवास्तव, रिंकू पासवान आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed