सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   LPG shortage persists, with queues forming since dawn for cylinders.

Sant Kabir Nagar News: रसोई गैस की किल्लत बरकरार, सिलिंडर के लिए भोर से ही लग रही लाइन

Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Thu, 12 Mar 2026 12:34 AM IST
विज्ञापन
LPG shortage persists, with queues forming since dawn for cylinders.
मेंहदूपार गैस एजेंसी पर लगी लंबी लाइन
विज्ञापन
संतकबीरनगर/ धर्मसिंहवा। जिले में रसोई गैस की किल्लत खत्म होने का नाम नहीं ले रही है। सिलिंडर के लिए लोग भाेर से ही लाइन में लग जा रहे हैं, फिर भी उन्हें गैस नहीं मिल पा रही है। वहीं इसका असर होटल-रेस्टोरेंट पर भी पड़ रहा है। कामर्शियल गैस की आपूर्ति बंद होने से उन्हें प्रतिष्ठान चलाने में दिक्कत हो रही है। दूसरी ओर उपभोक्ताओं की संख्या के सापेक्ष सिलेंडर की आपूर्ति भी कम है।
Trending Videos

शहर के गोला बाजार में खलीलाबाद गैस एजेंसी पर बुधवार को भी उपभोक्ताओं की भीड़ देखी गई। लोग सिलिंडर की बुकिंग कराने के लिए परेशान थे। धनघटा रोड स्थित एक गैस गोदाम से सिलिंडर लेकर जा रहे नवीन मंडी रोड निवासी पंकज ने बताया कि तीन से चार दिन तक दौड़ने के बाद गैस मिल सका है। इस समय रसोई गैस की बहुत परेशानी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

समय माता मंदिर रोड पर किताब व स्टेशनरी की दुकान चलाने वाले शमीम ने बताया कि मोहल्ले में पहले की तरह हॉकर भी नहीं आ रहे हैं। पड़ोसी को दिक्कत थी तो हमने अपना सिलिंडर देकर उनका सहयोग किया। कुल मिलाकर दिक्कत ज्यादा है। इसका निदान होना चाहिए।
दूसरी ओर धर्मसिंहवा क्षेत्र में रसोई गैस के लिए उपभोक्ता एजेंसी का चक्कर लगा रहे हैं। इसके पहले सिलिंडर लोगों के घरों पर आसानी से पहुंच जाता था, लेकिन अब वह पहुंच से दूर हो गया है। उपभोक्ताओं को खुद लंबी लाइन में लगकर रसोई गैस लेना पड़ रहा है। बुधवार को क्षेत्र के मेंहदूपार में भारत गैस एजेंसी पर उपभोक्ताओं की लंबी लाइन देखने को मिली।
उपभोक्ता प्रदीप मिश्रा, सद्दाम हुसैन, शिव शंकर ठकुराई, पवन पांडेय आदि ने बताया कि वर्षों बाद घरेलू गैस पाने के लिए लाइन में लगना पड़ रहा है। लोगों ने बताया कि लगभग एक घंटा लाइन में लगने के बाद गैस मिल पा रही है। इलाके में सिलिंडर की आपूर्ति हो रही है, लेकिन घर बैठे उपभोक्ताओं को गैस नहीं मिल पा रहा है।
इस संबंध में एजेंसी के प्रोपराइटर अंकुर श्रीवास्तव ने बताया कि त्योहार की छुट्टी के कारण समस्या उत्पन्न हुई है और अफवाह के चलते भी भीड़ इकट्ठा हो रही है, जिसके कारण लोग जमाखोरी का प्रयास कर रहे हैं। उन्होंने यह बताया कि थोड़ी दिक्कत है, फिर भी गाड़ी लगातार आ रही है।
----------
शादी तो किसी को तिलक के लिए चाहिए सिलिंडर
रोसया बाजार। घरेलू गैस सिलिंडर की कमी से उपभोक्ताओं को परेशानी उठानी पड़ रही है। एक सप्ताह से उपभोक्ता गैस लेने के लिए क्षेत्र की भारत गैस एजेंसी, धनघटा का चक्कर लगा रहे हैं। खपत के अनुसार गैस आपूर्ति न होने से अधिकतर उपभोक्ता खाली हाथ लौट रहे हैं। क्षेत्र के संगम कसौधन, ने बताया कि आज लड़की की शादी है। तीन दिन से गैस सिलिंडर के लिए परेशान हैं, नहीं मिल रहा है। रामफेर विश्व कर्मा ने बताया कि कल लड़के का तिलकोत्सव कार्यक्रम है। गैस नहीं मिल रही है। चार दिन से परेशान हैं। सुनीता, लक्ष्मी, मीना ने बताया कि दो दिन से गैस नहीं मिल रहा है। किसी तरह चूल्हे पर लकड़ी से खाना बन रहा है।

----------
होटल-रेस्टोरेंट में खाना बंद तो कहीं नाश्ता
कामर्शियल गैस की आपूर्ति बंद होने से होटल व रेस्टोरेंट संचालक परेशान हैं। मेंहदावल बाईपास रोड पर रेस्टोरेंट चलाने वाले सुनील छापड़िया ने बताया कि गैस नहीं मिलने के कारण ग्राहकों को खाना खिलाना बंद कर दिए हैं। केवल मिठाई बेच रहे हैं। इस समय कामर्शियल गैस की आपूर्ति बंद होने के कारण परेशानी ज्यादा बढ़ गई है। गोरखपुर हाईवे पर होटल चलाने वाले मोहम्मद अहमद ने बताया कि सिलिंडर नहीं मिलने से होटल बंद करने की नौबत आ गई है। आलम यह है कि पहले से उपलब्ध कामर्शियल गैस को बिचौलिए 1800-2000 रुपये में दे रहे हैं। मुखलिसपुर तिराहा पर रेस्टोरेंट चलाने वाले धर्मेंद्र कुमार ने बताया कि वर्तमान में गैस की खासी दिक्कत है। सिलिंडर नहीं मिलने से ग्राहकों को नाश्ता कराना बंद कर दिए हैं।

-----------
चार लाख 79 हजार हैं उपभोक्ता, चार लाख 76 हजार होती है प्रतिमाह आपूर्ति
जिले में कुल उपभोक्ताओं की संख्या चार लाख 79 हजार 314 है। इसके सापेक्ष प्रतिदिन 15885 गैस सिलिंडर की आपूर्ति रोजाना हो रही है। इस तरह यह संख्या महीने में चार लाख 76 हजार 550 होती है। इस लिहाज से ज्यादा कम नहीं है, लेकिन फिर भी सिलिंडर के लिए लोगों को दिक्कत हो रही है।
-----------
रसोई गैस की कमी नहीं है। लोगों को जरूरत के मुताबिक की सिलिंडर लेना चाहिए, जिससे कि सभी लोगों को गैस मिल सके।
-राजीव कुमार, जिला पूर्ति अधिकारी
-------------------------
कई दिनों से सिलिंडर के लिए परेशान हूं। एजेंसी पर जाने के बाद भी गैस नहीं मिल रहा है। घर में खाना बनाने में परेशानी हो रही है।
-रामकेश, धनघटा
------------

हफ्ते भर से गैस के लिए परेशान हूं। क्षेत्र में गाड़ी भी नहीं आ रही है। इंतजार करने के बाद वापस लौटना पड़ता है। इसका निदान होना चाहिए।
-बैजनाथ मद्धेशिया
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed