{"_id":"6a318f6b59eb4b5ecb0e1515","slug":"operations-at-madya-substation-come-to-a-halt-khalilabad-news-c-209-1-skn1001-152296-2026-06-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sant Kabir Nagar News: ठप हुआ मड़या उपकेंद्र का संचालन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sant Kabir Nagar News: ठप हुआ मड़या उपकेंद्र का संचालन
विज्ञापन
बंद पड़ा सब स्टेशन मैलानी मडया। संवाद
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
संतकबीरनगर। खलीलाबाद शहर की बिजली व्यवस्था एक बार फिर संकट में घिर गई है। मड़या विद्युत उपकेंद्र का संचालन मंगलवार को सुबह 7:20 बजे ठप होने के बाद निगम ने आपूर्ति व्यवस्था को अस्थायी रूप से इंडस्टि्रयल एरिया के सब स्टेशन से जोड़ दिया है। बढ़े लोड के कारण लगातार ट्रिपिंग की समस्या उत्पन्न हो रही है, जिससे शहर और आसपास के क्षेत्रों के करीब 10 हजार उपभोक्ता परेशान हैं। वहीं, निर्बाध बिजली न मिलने से औद्योगिक इकाइयों को भी आर्थिक नुकसान उठाना पड़ रहा है। करीब पांच करोड़ का नुकसान हुआ है।
विभागीय पोर्टल पर कर्मियों को डाटा अपलोड न होने के बाद उपकेंद्र पर कार्यरत 14 संविदाकर्मियों को कार्यदायी संस्था ने कार्यस्थल से हटा दिया था, जबकि विभागीय अधिकारियों की मांग पर कंपनी ने इन कर्मियों को उपकेंद्र पर तैनात किया था, लेकिन ऊर्जा विभाग के पोर्टल पर कई बार पत्र भेजने के बाद भी उनका डाटा फीड और पंजीकरण नहीं हो सका।
सूत्रों के मुताबिक उपकेंद्र पर पहले से ही तकनीकी कर्मचारियों की कमी बनी हुई थी। ऐसे में संविदाकर्मियों को हटाए जाने से संचालन और रख-रखाव कार्य प्रभावित हो गया है। मड़या उपकेंद्र से जुड़े क्षेत्रों में फाल्ट ठीक करने और लाइन मरम्मत में भी विलंब हो रहा था, जिससे उपभोक्ताओं की परेशानी बढ़ गई थी।
विज्ञापन
उधर, बिजली आपूर्ति व्यवस्था को बनाए रखने के लिए विभाग ने मड़या उपकेंद्र की आपूर्ति इंडस्ट्रियल सब स्टेशन से पूर्व की भांति जोड़ दी है। हालांकि अतिरिक्त लोड के दबाव में बार-बार ट्रिपिंग होने से व्यवस्था पूरी तरह पटरी पर नहीं आ पा रही है। उपभोक्ताओं का कहना है कि दिनभर में कई बार बिजली गुल होने से घरेलू कामकाज के साथ व्यापारिक गतिविधियां भी प्रभावित हो रही हैं।
जानकारों का कहना है कि यदि जल्द ही उपकेंद्र का नियमित संचालन बहाल नहीं किया गया और कर्मचारियों की कमी दूर नहीं हुई, तो गर्मी के इस मौसम में बिजली संकट और गहरा सकता है। वहीं विभागीय अधिकारी स्थिति पर नजर रखने और वैकल्पिक व्यवस्था से आपूर्ति सुचारु रखने का दावा कर रहे हैं।
-- -- -- -- -- --
औद्योगिक इकाइयों को भी उठाना पड़ा आर्थिक नुकसान
खलीलाबाद डिवीजन के मड़या सब स्टेशन से बिजली आपूर्ति ठप होने के बाद इसका असर औद्योगिक इकाइयों पर पड़ रहा है। उत्तर प्रदेश इंडस्टि्रयल एसोसिएशन के अध्यक्ष अरविंद पाठक ने बताया कि 24 घंटे में बार-बार हो रही ट्रिपिंग के चलते उद्योगों को लगभग 5 करोड़ रुपये का नुकसान हुआ है। उन्होंने कहा कि औद्योगिक उपकेंद्र पर कर्मचारियों की भी काफी कमी है।
-- -- -- -- -- -- -- --
भीषण गर्मी में परेशान रहे उपभोक्ता, दिन भर चला मंथन नहीं बनी बात
मड़या के नाम से बना उपकेंद्र खलीलाबाद शहर के मैलानी में स्थित है। सोमवार को संविदा कर्मियों के न आने के बाद विभागीय अधिकारियों ने किसी तरह से दिन में काम करने वाले कर्मी को लगाकर लाइन को रात में चलाया। वहीं मंगलवार को सुबह लाइनमैन राजन ने 7:20 बजे शटडाउन लिया। इसके बाद औद्योगिक उपकेंद्र से बिजली संचालन शुरू किया गया। वहीं पूरे दिन विभागीय अधिकारी अपने कार्यालय में बैठकर इस समस्या के निराकरण पर मंथन करने में जुटे रहे। निगम के सूत्रों की मानें तो शाम तक भी मड़या उपकेंद्र के संचालन पर कोई फाइनल निर्णय नही लिया जा सका है।
-- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -
पूरे दिन बिजली सप्लाई न होने के वजह से भीषण गर्मी का सामना करना पड़ा। घरेलू काम पूरा करने में भी काफी समस्या हुई। दिन में इनवर्टर भी बैठ गया। इसके बाद काफी परेशानी झेलनी पड़ी।
-लता सिंह, वैष्णो माता मंदिर
-- -- -- -- -
सुबह से ही बिजली आपूर्ति ठप हो गया था। इसके वजह से दिन में काफी परेशानी का सामना करना पड़ा। विभागीय कर्मियों को फोन करने पर कोई स्पष्ट सूचना नही मिल सकी।
-रंजीत मौर्य, बनकटिया
-- -- -- -- -- -- -- -- -- -- --
कंपनी की तरफ से कर्मचारियों वैध कागजात प्रस्तुत नहीं किए गए थे। उनके प्रपत्र की मांग किया गया है। जल्द ही सब स्टेशन को चालू कराया जाएगा।
-विनोद कुमार अवस्थी, अधीक्षण अभियंता, संतकबीरनगर