{"_id":"69e7c6fa98728114600a1484","slug":"petrol-and-diesel-shortage-intensifies-eight-petrol-pumps-run-dry-khalilabad-news-c-209-1-kld1017-149453-2026-04-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sant Kabir Nagar News: पेट्रोल-डीजल की किल्लत बढ़ी, आठ पेट्रोल पंप ड्राई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sant Kabir Nagar News: पेट्रोल-डीजल की किल्लत बढ़ी, आठ पेट्रोल पंप ड्राई
विज्ञापन
दुलहापार पेट्रोल पंप पर लगीं भीड़
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
संतकबीरनगर। जिले में पेट्रोलियम पदार्थों की किल्लत मंगलवार को भी बरकरार रही। पेट्रोल-डीजल की कमी के चलते कई पेट्रोल पंप बंद रहे। खलीलाबाद में एक, महुली तीन, पौली दो और मेंहदावल में दो पेट्रोल पंप ड्राई हैं।
रोसयाबाजार संवाद के अनुसार पौली में दो पेट्रोल पंप डीजल-पेट्रोल के अभाव में बंद हैं। दुल्हापार में स्थित पेट्रोल पंप पर दो दिन से तेल नहीं मिल रहा था, मंगलवार को जैसे ही तेल मिलना शुरू हुआ, सुबह पांच बजे से ही तेल लेने वालों की लंबी लाइन लग गई। दोपहर तक पेट्रोल मिलता रहा, उसके बाद सिर्फ डीजल मिल रहा है। पेट्रोल पंप मैनेजर ने बताया कि हमारे यहां पेट्रोल खत्म हो गया है, डीजल उपलब्ध है।
हरिहरपुर संवाद के अनुसार क्षेत्र में पेट्रोल-डीजल की किल्लत बरकरार है। जिस पंप पर तेल आने सूचना लोगों को मिल रही है, वह वहीं दौड़ लगा रहे हैं। जिनके घरों में शादी है, वे लोग डीजल-पेट्रोल के लिए पंपों का चक्कर लगा रहे हैं।
क्षेत्र के महुली, कुशहवा, हरिहरपुर पंप पर डीजल-पेट्रोल खत्म होने से आसपास के लोगों को असुविधा हो रही है। नाथनगर पंप पर डीजल-पेट्रोल उपलब्ध है। सबसे बड़ी परेशानी विवाह में बुकिंग हुए वाहनों के लिए है। तेल की कमी के चलते वाहनों की बुकिंग भी महंगी हो गई है। पंकज, राजमन, अनिरुद्ध ने बताया कि दोपहिया वाहनों के लिए भी पंपों पर मारामारी मची है। पेट्रोल भराने के लिए लंबी लाइनों में लगकर अपने नंबर का इंतजार करना पड़ता है। डीजल न मिलने से स्कूली वाहनों के संचालन में भी कठिनाई हो रही है।
-- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -
मेंहदावल में भी हुई दिक्कत
मेंहदावल। पेट्रोल की किल्लत क्षेत्र में लगातार बढ़ रही है। मंगलवार को दो पंप ड्राई हो गए। नगर क्षेत्र में स्थित चार पंप में केवल एक पर पेट्रोल मिल रहा है। यहां उपभोक्ताओं की भीड़ सुबह से रात तक लगी हुई है। सोमवार को भारत पेट्रोलियम के पंप पर पेट्रोल आने के बाद शाम से बिक्री शुरू हुई, लेकिन मंगलवार को पेट्रोल की किल्लत शुरू हो गई। इसके कारण पंप ड्राई हो गया। पंप स्वामी पंकज जायसवाल ने बताया कि मेरे पास स्टाॅक में कुछ पेट्रोल बचा है। पंप के बगल में डंठल जला देने के कारण आग लग गई थी, जिसके कारण पंप बंद करना पड़ा।
-- -- -- -- -- -- -- -
तीन दिन बाद पहुंचा तेल, खरीदारों की उमड़ी भीड़
धर्मसिंहवा। क्षेत्र के पेट्रोल पंप महदेवा नानकार पर तीन दिन बाद पेट्रोल पहुंचने के बाद पेट्रोल लेने के लिए भारी संख्या में भीड़ इकट्ठा हो गई। महदेवा नानकार में क्षेत्र की भारी आबादी के बीच तेल आपूर्ति के लिए एक पेट्रोल पंप है। इस पंप पर लगभग चार लाख की आबादी आश्रित है। इस पर तीन दिनों से पेट्रोल नहीं था, जिसके कारण आम जनता को आपूर्ति नहीं हो पा रही थी। मंगलवार को पेट्रोल पहुंचने के बाद देखा गया कि पेट्रोल पंप पर तेल लेने के लिए भीड़ इकट्ठा हो गई।
Trending Videos

कमेंट
कमेंट X