सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   Power substation ready, work on laying new line gains momentum

Sant Kabir Nagar News: विद्युत उपकेंद्र बनकर तैयार, नई लाइन बनाने के काम में आई तेजी

Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Fri, 24 Apr 2026 01:18 AM IST
विज्ञापन
Power substation ready, work on laying new line gains momentum
मेंहदावल रोड पर लगाया जा रहा तार। संवाद
विज्ञापन
संतकबीरनगर। विद्युत आपूर्ति व्यवस्था में सुधार के लिए विद्युत निगम ने कदम उठाए हैं। इसके तहत जहां शहर के विभिन्न मोहल्लों में जर्जर तारों व पोल को बदला गया है और केबल लगाए गए हैं, वहीं मड़या फीडर के नाम से पांच करोड़ 80 लाख की लागत से मैलानी में 33/11 केवी के नया विद्युत उपकेंद्र बनाया गया है। इसका निर्माण पूर्ण हो गया है। इस उपकेंद्र से बिजली आपूर्ति शुरू करने के लिए नई लाइन बनाने का कार्य तेजी से कराया जा रहा है। इससे न सिर्फ शहर की 10 हजार उपभोक्ताओं को बिजली संकट से राहत मिलेगी वहीं औद्योगिक क्षेत्र में उद्योगों को भी भरपूर बिजली आपूर्ति हो सकेगी।
Trending Videos

गर्मी के मौसम में शहरवासियों को बिजली संकट से जूझना पड़ता है। कभी लोकल फाल्ट तो कभी ट्रिपिंग की समस्या खड़ी हो रही थी। औद्योगिक क्षेत्र में उद्यम चलाने में भी बिजली का संकट मुसीबत बना था। इस समस्या के निदान के लिए विद्युत निगम ने वृहद कार्ययोजना तैयार की। इसके तहत शहर के विभिन्न मोहल्लों व मार्गों पर जर्जर बिजली के तार बदलकर केबल के तार लगाए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसके साथ ही ट्रांसफाॅर्मरों अंडर लोड करने के लिए अतिरिक्त ट्रांसफाॅर्मर लगाए गए हैं। इसके साथ ही मैलानी में विद्युत सब स्टेशन का निर्माण कराया गया है, जो बनकर तैयार हो गया है। इस विद्युत उपकेंद्र से बिजली आपूर्ति के लिए विद्युत निगम ने नई लाइन तैयार करने के लिए कार्य शुरू कराया है। इसमें तेजी देखी जा रही है। नई लाइन बनने के बाद नए बने विद्युत उपकेंद्र से आपूर्ति शुरू होने की उम्मीद है।
0000000000000000
बिजली चोरी रोकने में भी मिलेगी मदद
विद्युत संकट के लिए बिजली चोरी भी बड़ी समस्या है। अब केबल लगने से विद्युत चोरी की समस्या काफी हद तक दूर होने की उम्मीद है। इसके साथ ही लोकल फाल्ट व ट्रिपिंग की समस्या भी दूर होगी। करीब 10 हजार उपभोक्ताओं को नए विद्युत उपकेंद्र से आपूर्ति शुरू होने पर लाभ मिलेगा। साथ ही औद्योगिक क्षेत्र में उद्यमियों की भी बिजली संकट से होने वाली समस्या से निजात मिलने की उम्मीद है। शहर के निवासी दिलीप कुमार, राम कुमार आदि ने बताया कि नए विद्युत उपकेंद्र से काफी उम्मीदें हैं। इससे बिजली संकट से राहत मिल सकती है।
0000000000000000000
विद्युत उपकेंद्र मड़या का निर्माण पूर्ण हो गया है। नई लाइन बनाने का कार्य तेजी से कराया जा रहा है। इसे जल्द ही पूर्ण करा लिया जाएगा। इसके बाद इस उपकेंद्र से बिजली की आपूर्ति शुरू करा दी जाएगी। इससे लोगों को राहत मिलेगी।
-राजेश कुमार, अधिशासी अभियंता विद्युत
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed