सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   FIR lodged against unknown persons for cheating of Rs 2 lakh

Sant Kabir Nagar News: दो लाख की टप्पेबाजों में अज्ञात पर प्राथमिकी दर्ज

Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Fri, 24 Apr 2026 01:20 AM IST
विज्ञापन
FIR lodged against unknown persons for cheating of Rs 2 lakh
विज्ञापन
संतकबीरनगर। खलीलाबाद कोतवाली थाना क्षेत्र में तीन दिन पूर्व गोंडा निवासी एक व्यक्ति के साथ दो लाख रुपये की टप्पेबाजी की वारदात के मामले में पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज की है। पुलिस की टीमें आरोपियों का सुराग तलाशने में लगी हैं। कोतवाली पुलिस को कुछ अहम सुराग हाथ भी लगे हैं, जिसके आधार पर जल्द ही वारदात में शामिल आरोपियों की गिरफ्तारी का दावा किया जा रहा है।
Trending Videos

गोंडा के वजीरगंज थाना क्षेत्र के बालेश्वरगंज निवासी देवेंद्र कुमार भारती ने बताया कि वह अपने पुत्र आशुतोष गोस्वामी (22) और साथी अवनीश सिंह निवासी कल्याणपुर, थाना नवाबगंज के साथ 21 अप्रैल को दोपहर करीब 2:00 बजे खरीदारी करने खलीलाबाद आए थे। नेदुला चौराहे के पास एक अज्ञात व्यक्ति मिला। उससे बाजार के बारे में पूछने पर वह खुद को स्थानीय बताते हुए उनके साथ गाड़ी में बैठ गया और उन्हें रास्ता दिखाने लगा। इसके बाद वह व्यक्ति उन्हें तहसील के पास वन विभाग कार्यालय के नजदीक ले गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

वहां पहुंचकर उसने गाड़ी रुकवाई और कपड़ा खरीदवाने के बहाने करीब 400 मीटर दूर ले गया। इसी दौरान उसने झांसा देकर उनका बैग छीन लिया, जिसमें करीब दो लाख रुपये थे। तभी पीछे से एक कार आई, जिसमें 3-4 लोग सवार थे। बैग छीनने वाला व्यक्ति उसी कार में बैठकर फरार हो गया।
पीड़ित का आरोप है कि यह पूरी घटना सुनियोजित साजिश के तहत अंजाम दी गई। सभी आरोपियों ने मिलकर धोखाधड़ी करते हुए रुपये हड़प लिए। घटना के बाद पीड़ित और उसके साथियों ने आसपास तलाश की, लेकिन कोई सुराग नहीं मिला।
कोतवाल जयप्रकाश दूबे ने बताया कि पीड़ित की तहरीर पर प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है, और आरोपियों को तलाश करने के लिए पुलिस टीम लगी हुई है, जल्द ही उन्हें गिरफ्तार कर जेल भेजा जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed