{"_id":"6a78c9972304c292f10d02e4","slug":"preparations-for-the-chief-ministers-visit-are-in-full-swing-the-cm-will-inaugurate-and-lay-the-foundation-stones-for-119-projects-khalilabad-news-c-209-1-sgkp1039-155306-2026-08-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sant Kabir Nagar News: मुख्यमंत्री के आगमन की तैयारियां तेज, 119 योजनाओं का लोकार्पण व शिलान्यास करेंगे सीएम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sant Kabir Nagar News: मुख्यमंत्री के आगमन की तैयारियां तेज, 119 योजनाओं का लोकार्पण व शिलान्यास करेंगे सीएम
विज्ञापन
सीएम कार्यक्रम के लिए बनाया जा रहा पंडाल।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
संतकबीरनगर। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ 11 अगस्त को जिले के दौरे पर आएंगे। उनके प्रस्तावित कार्यक्रम को लेकर प्रशासन ने तैयारियां तेज कर दी हैं। कार्यक्रम स्थल कांशीराम स्पोर्ट्स स्टेडियम में वाटरप्रूफ टेंट लगाने का काम चल रहा है। वहीं, हेलीपैड बनाने का कार्य भी शुरू करा दिया गया है।
रविवार को डीएम आलोक कुमार, एसपी संदीप कुमार मीना और सदर विधायक अंकुरराज तिवारी ने कार्यक्रम स्थल का निरीक्षण किया। अधिकारियों ने सुरक्षा व्यवस्था, मंच, टेंट, हेलीपैड समेत अन्य तैयारियों का जायजा लिया। संबंधित विभागों के अधिकारियों को सभी व्यवस्थाएं समय से पूरी करने के निर्देश दिए गए। मुख्यमंत्री कार्यक्रम के दौरान जिले की 119 परियोजनाओं का शिलान्यास और लोकार्पण करेंगे। इन परियोजनाओं की कुल लागत करीब 567 करोड़ रुपये बताई जा रही है।
निरीक्षण के दौरान एसपी संदीप कुमार मीना ने मुख्यमंत्री के प्रस्तावित आगमन को देखते हुए सुरक्षा व्यवस्था में किसी भी तरह की लापरवाही न बरतने के निर्देश दिए। उन्होंने असामाजिक तत्वों पर नजर रखने और किसी भी अप्रिय घटना की रोकथाम के लिए पर्याप्त पुलिस बल तैनात करने को कहा। सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत रखने के लिए वर्दी के साथ सादे कपड़ों में भी पुलिसकर्मियों की तैनाती के निर्देश दिए गए। कार्यक्रम स्थल और आसपास के क्षेत्रों में संदिग्ध गतिविधियों पर लगातार नजर रखने को कहा गया। अधिकारियों ने कार्यक्रम से जुड़े विभागों के जिम्मेदारों को आपसी समन्वय बनाकर सभी तैयारियां समय से पूरी करने के निर्देश दिए। निरीक्षण के दौरान सुरक्षा से जुड़े विभिन्न बिंदुओं पर भी चर्चा हुई।
विज्ञापन
इस दौरान अपर पुलिस अधीक्षक सुशील कुमार सिंह, पुलिस अधीक्षक के पीआरओ पीके गुप्ता समेत अन्य वरिष्ठ अधिकारी और कर्मचारी मौजूद रहे।
सड़कों को किया गड्ढामुक्त, सफाई में जुटे रहे कर्मचारी
मुख्यमंत्री के प्रस्तावित कार्यक्रम को देखते हुए वीआईपी आगमन वाले मार्ग की व्यवस्थाएं भी दुरुस्त की जा रही हैं। रविवार को मेंहदावल बाईपास से कार्यक्रम स्थल तक सड़क को गड्ढामुक्त करने का काम कराया गया। इसके साथ ही बड़ी संख्या में सफाईकर्मी सड़क की पटरियों की सफाई में जुटे रहे। स्टेडियम के बाहर भी सफाई कराई गई। कलेक्ट्रेट से कार्यक्रम स्थल तक सड़क के दोनों ओर पेड़ों की डालियों की छंटाई कराई गई, ताकि वीआईपी आवागमन में किसी तरह की बाधा न आए।