{"_id":"69e923442d627129fa089d08","slug":"railway-overbridge-construction-land-issue-will-be-resolved-work-will-gain-momentum-khalilabad-news-c-209-kld1026-149502-2026-04-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"रेलवे ओवरब्रिज निर्माण : सुलझेगा जमीन का पेच, काम को मिलेगी गति","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रेलवे ओवरब्रिज निर्माण : सुलझेगा जमीन का पेच, काम को मिलेगी गति
विज्ञापन
मलोरना में बनाया जा रहा सर्विस रोड। संवाद
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
संतकबीरनगर। खलीलाबाद-बांसी रेल परियोजना में बस्ती हाईवे के मलोरना में बनने वाले ओवरब्रिज के लिए 1700 मीटर जमीन का पेच सुलझने वाला है। जिला प्रशासन जल्द ही रेलवे व वन निगम के अधिकारियों संग बैठक करेगा। इस बारे में डीएम ने एडीएम को निर्देश भी दे दिया है।
खलीलाबाद-बहराइच रेल परियोजना के तहत प्रथम चरण में जिला मुख्यालय से बांसी तक काम शुरू है। इस कार्य को साल के अंत तक पूरा करने का लक्ष्य है। इसी के तहत बस्ती हाईवे के मलोरना में रेलवे की तरफ से ओवरब्रिज बनाया जाना है। पुल निर्माण के समय वाहनों का आवागमन प्रभावित न हो इसके लिए सर्विस रोड बनाया जा रहा है, लेकिन जमीन के पेच के चलते दोनों ही काम प्रभावित हो रहे हैं।
सर्विस रोड का धीमा होने से पुल निर्माण का समय बढ़ता जा रहा है। एनएचएआई ने जिस जमीन को अपना बताकर फाइल रेलवे को सौंपी थी, उस पर स्थानीय किसान अपना मालिकाना हक होने का दावा कर रहे हैं। खलीलाबाद-बस्ती लेन पर 1700 मीटर के दायरे की जमीन पर कई जगहों पर पेड़ काटने का काम रुका है। किसान अपनी जमीनों का मुआवजा मांग रहे हैं। इसमें कुछ किसान कोर्ट में याचिका भी दायर चुके हैं। जिलाधिकारी आलोक कुमार ने इस मामले को सुलझाने के लिए बैठक बुलाने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने एडीएम जयप्रकाश को रेलवे और वन निगम के अधिकारियों को बैठक में शामिल करने को कहा है। इसे देखकर ऐसा लगता है कि अब यह मसला सुलझ जाएगा और कार्य में तेजी आएगी।
-- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -
कोट
रेलवे ओवरब्रिज से जुड़ा जमीन का मसला जल्द सुलझा लिया जाएगा। इसके लिए बैठक बुलाने का निर्देश दिया गया है। उस जमीन पर रेलवे को कब्जा पाना है। इसके लिए जिला प्रशासन का पूरा सहयोग है। निर्माण कार्य निर्बाध रूप से जारी रहेगा।
-आलोक कुमार, डीएम
-- -- -- -- -- --
मलोरना में सड़क के नीचे अंडरपास का काम पूरा
खलीलाबाद से नई रेल लाइन बहराइच तक बनाई जाएगी। प्रथम चरण में बांसी तक 54 किलोमीटर की दूरी में काम कराया जा रहा है। मलोरना में सड़क के नीचे अंडरपास का काम पूरा हो गया है। अब सड़क बनाने के लिए मिट्टी पटाई का काम चल रहा है। वहीं बखिरा-सांथा में रेल पटरी बिछाने के लिए मिट्टी पटाई का काम तेजी से कराया जा रहा है। इस रेल मार्ग पर मलोरना से देवडाड़ तक 9.4 किमी तक का काम जेपीडब्ल्यू इंफ्रा प्राइवेट लिमिटेड करा रही है। कंपनी को इस दूरी में ग्रामीण सड़कों पर कुल 10 पुल बनाने हैं। इसमें पांच का काम पूरा हो गया। तीन जगहों पर काम चल रहा है, जबकि दो स्थानों पर अभी स्वीकृति नहीं मिली है। बखिरा से आगे सांथा में रेल पटरी बिछाने के लिए मिट्टी पटाई का काम चल रहा है। खलीलाबाद-बांसी के बीच चार जगहों पर रेलवे स्टेशन का निर्माण कराया जाएग। बखिरा इलाके में काम तेजी से चल रहा है। गौरा गांव में रेलवे स्टेशन का निर्माण शुरू हो गया है। यहां पिलर की ढलाई का काम चल रहा है। गौरा से समदा गांव तक रेल पटरी बिछाने के लिए मिट्टी गिराकर उसे समतल करा दिया गया है। गौरा गांव के पास अंडरपास का भी काम पूरा कर लिया गया है।
-- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- --
पसाई में काम की गति तेज, हॉल्ट का काम शुरू
- गांव के पास पुल बनाने का भी चल रहा काम
संवाद न्यूज एजेंसी
सांथा। खलीलाबाद-बहराइच रेललाइन के कार्य ने गति पकड़ ली है। सांथा के पसाई गांव में हॉल्ट स्टेशन बनने का काम शुरू हो गया है। पहले यह यह काम मिट्टी के अभाव में रुका हुआ था, लेकिन अब मिट्टी मिल रही है और काम शुरू हो गया है। वहीं यहां पुल का भी चल रहा है। पसाई गांव में हॉल्ट स्टेशन बन रहा है। यह संतकबीरनगर और सिद्धार्थनगर की सीमा पर स्थित है। इस रेललाइन को अक्टूबर 2018 में मंजूरी मिली थी। करमाकला के सेवानिवृत्त शिक्षक सुरेंद्रनाथ चौबे ने कहा कि 1977 से रेलवे लाइन बनने की बात सुनाई दे रही थी, लेकिन जब रेलवे लाइन बननी शुरू शुरू हुई तो मन में उत्साह पैदा हुआ है।
पसाई के तव्सिर हुसैन ने कहा कि रेलवे लाइन के निर्माण में तेजी को देखते हुए यह आस जगी है कि क्षेत्र में भी विकास को पंख लगेंग। यहां व्यापार, रोजगार, सुविधाओं के नए अवसर खुलेंगे। लेदवा श्रीपाल के प्रभाकर चौधरी का कहना है कि रोजगार में मिलने के कारण लोग रेलवे का सहारा लेते हुए बाहर जाते हैं। रेलवेलाइन बन जाने से यात्रा सुगम होगी। गोइठहा के जितेंद्र यादव का कहना है कि रेललाइन बनने से व्यापार और शिक्षा दोनों के लिए महत्वपूर्ण है। इससे क्षेत्र में विकास की रफ्तार के साथ आगे बढ़ेंगे।
Trending Videos

कमेंट
कमेंट X