सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   Scooty rider injured in accident dies during treatment, FIR lodged against car driver

Sant Kabir Nagar News: हादसे में घायल स्कूटी सवार की इलाज के दौरान मौत, कार चालक पर प्राथमिकी

Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Tue, 02 Jun 2026 02:26 AM IST
विज्ञापन
Scooty rider injured in accident dies during treatment, FIR lodged against car driver
विज्ञापन
कोतवाली खलीलाबाद पुलिस ने की कार्रवाई
Trending Videos

संतकबीरनगर। कोतवाली खलीलाबाद क्षेत्र में हुए सड़क हादसे में गंभीर रूप से घायल स्कूटी सवार की इलाज के दौरान मौत हो गई। उसकी पत्नी की तहरीर पर पुलिस ने अज्ञात कार चालक के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
पुलिस को दी गई तहरीर में पीड़िता गीता देवी निवासी मोहल्ला एग्रो फैक्टरी, खलीलाबाद ने बताया कि 14 मई की रात करीब 12:30 बजे उनके पति भोलेनाथ वर्मा (54 वर्ष) स्कूटी से घर आ रहे थे। उनके साथ कुनाल कश्यप भी थे। दोनों केरमुआ चौराहे से घर की ओर आ रहे थे। बनियाबारी गांव के पास घनघटा-खलीलाबाद मार्ग पर सामने से आ रही एक कार ने स्कूटी में टक्कर मार दी। हादसे में भोलेनाथ वर्मा और कुनाल कश्यप गंभीर रूप से घायल हो गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

स्थानीय लोगों की मदद से दोनों को जिला अस्पताल पहुंचाया गया। वहां प्राथमिक उपचार के बाद भोलेनाथ की हालत गंभीर देखते हुए चिकित्सकों ने उन्हें मेडिकल कॉलेज गोरखपुर रेफर कर दिया। जहां इलाज के दौरान 18 मई को उनकी मौत हो गई। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया।
विज्ञापन

कोतवाल जय प्रकाश दूबे ने बताया कि पुलिस ने तहरीर के आधार पर कार चालक के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed