सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   Soharwalia won the trophy by defeating Campierganj

Sant Kabir Nagar News: सोहरवलिया ने कैंपियरगंज को हराकर जीती ट्रॉफी

Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Thu, 26 Feb 2026 12:50 AM IST
विज्ञापन
Soharwalia won the trophy by defeating Campierganj
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
Trending Videos

मेंहदावल। विकास खंड के मिश्रौलिया मिश्र ग्राम पंचायत के राजस्व गांव मईला में नव युवक क्रिकेट क्लब की तरफ से आयोजित कैनवस बाल क्रिकेट प्रतियोगिता का फाइनल मुकाबला बुधवार को खेला गया। इसमें सोहरवलिया ने पाठक इलेवन कैंपियरगंज को तीन विकेट से हरा दिया। विजेता व उपविजेता दोनों टीमों को ट्राॅफी देकर सम्मानित किया गया क्रिकेट मैच आठ-आठ ओवरों का खेला गया।
इसमें पाठक इलेवन कैंपियरगंज की टीम ने निर्धारित आठ ओवर में आठ विकेट के नुकसान पर 85 रन बनाया। इसमें अभिषेक ने सर्वाधिक 35 रन की पारी खेली। जवाब में सोहरवलिया की टीम अंतिम ओवर में सात विकेट के नुकसान पर लक्ष्य हासिल कर लिया। शानदार प्रदर्शन के लिए कादिर को ग्राम प्रधान शैलेंद्र यादव ने मैन आफ द मैच का पुरस्कार देकर सम्मानित किया। साथ ही विजेता व उपविजेता की टीम को ट्राॅफी व नकद पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस अवसर पर शोमनाथ प्रजापति, दीपक निषाद, शैलेन्द्र शर्मा, ज्ञानेश्वर मिश्र, अनुपम मिश्र, अजीत यादव, संदीप यादव, रामधनी चौधरी, बृजेश कुमार, आलोक भारती, दुर्विजय, दिलीप यादव, जेपी मास्टर, रवि विश्वकर्मा, पंकज निषाद, हजरत अली, गुलशन कुमार, अच्छेलाल, विकास कुमार, गोविंद आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed