फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   Solar pump stolen; solar panels installed in the field also smashed.

Sant Kabir Nagar News: सोलर पंप चोरी, खेत में लगे सोलर पैनल भी तोड़े

Wed, 29 Jul 2026 11:10 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर Updated Wed, 29 Jul 2026 11:10 PM IST
विज्ञापन
Solar pump stolen; solar panels installed in the field also smashed.
धनघटा, संतकबीरनगर। धनघटा थाना क्षेत्र के मुंडेरा शुक्ल गांव में किसान के खेत से सोलर पंप चोरी करने का मामला सामने आया है। चोरों ने खेत में लगे सोलर पैनलों को भी क्षतिग्रस्त कर दिया। पीड़ित की तहरीर पर पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

मुंडेरा शुक्ल गांव निवासी सौरभ कुमार शुक्ल ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि उन्होंने सरकार की योजना के तहत अपने खेत में सिंचाई के लिए सोलर पंप लगवाया था। आरोप है कि 15 जुलाई 2026 की रात चोर सोलर पंप चुरा ले गए। इतना ही नहीं, चोरी के प्रयास के दौरान खेत में लगे सोलर पैनलों को भी तोड़कर नुकसान पहुंचाया।
विज्ञापन

पीड़ित ने बताया कि घटना के बाद काफी खोजबीन की गई, लेकिन चोरों का कोई सुराग नहीं लग सका। इसके बाद उन्होंने धनघटा थाने में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की। एसओ दिलीप कुमार सिंह ने बताया कि मामले में पुलिस ने पीड़ित की शिकायत पर चोरों के खिलाफ संबंधित धाराओं में प्राथमिकी दर्ज कर लिया है। घटनास्थल के आसपास के साक्ष्य जुटाए जा रहे हैं और आरोपियों की तलाश की जा रही है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed