{"_id":"69922e5ffd77999e940a2437","slug":"the-chairman-was-not-seen-at-the-inauguration-of-the-nagar-panchayat-office-sparking-discussions-khalilabad-news-c-209-1-kld1020-146078-2026-02-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sant Kabir Nagar News: नगर पंचायत कार्यालय के उद्घाटन में नहीं दिखीं अध्यक्ष, चर्चाएं तेज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sant Kabir Nagar News: नगर पंचायत कार्यालय के उद्घाटन में नहीं दिखीं अध्यक्ष, चर्चाएं तेज
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
धनघटा। नगर पंचायत हैंसर बाजार धनघटा के कार्यालय के उद्घाटन समारोह से अध्यक्ष और उनके पति गायब रहे। कार्यालय का उद्घाटन क्षेत्रीय विधायक गणेशचंद चौहान ने किया। पति-पत्नी की अनुपस्थिति को लेकर तरह-तरह की चर्चाओं का बाजार गर्म है। सोशल मीडिया पर इसकी चर्चा तेजी के साथ हो रही है।
शनिवार को नगर पंचायत के नवनिर्मित कार्यालय का उद्घाटन विधायक गणेश चंद चौहान ने भाजपा नेताओं के साथ किया। इस मौके पर नगर पंचायत की अध्यक्ष रिंकू मणि और उनके पति नीलमणि दिखाई नहीं दिए। इसको लेकर कार्यक्रम स्थल पर कानाफूसी होने लगी। लोगों का कहना है कि नगर पंचायत कार्यालय का उद्घाटन हो और उसमें अध्यक्ष अनुपस्थित रहें तो यह कई तरह के सवालों को जन्म देता है।
लोगों का कहना है कि नवंबर-दिसंबर में जब द्वाबा महोत्सव चल रहा था तो आखिरी दिन विधायक और अध्यक्ष के समर्थकों के बीच हाथापाई मंच पर ही हो गई थी। तभी से दोनों के बीच खटास बढ़ती जा रही है। चर्चा है कि नगर पंचायत कार्यालय का उद्घाटन विधायक न करें, यह बात नगर पंचायत अध्यक्ष चाहती थीं, लेकिन विधायक ने कार्यालय का उद्घाटन करने की ठान ली, जिसका नतीजा निकला कि अध्यक्ष दंपती ही कार्यक्रम स्थल से गायब रहे।
दोनों के बीच चल रही खींचतान का असर नगर पंचायत के विकास कार्यों पर भी पड़ रहा है। इसको लेकर भी तरह-तरह की चर्चाएं हो रही हैं। इन दिनों यह मामला सोशल मीडिया पर छाया हुआ है। लोगों का कहना है कि राजनीतिक खींचतान में आम लोगों को नुकसान भुगतना पड़ सकता है। अंत में अध्यक्ष को बैठना तो उसी कार्यालय में है। इसके बावजूद उनमें इतनी खटास उभर कर सामने आ रही है।
Trending Videos