सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   The mercury reached beyond 41 degrees Celsius... people were suffering from the heat.

Sant Kabir Nagar News: 41 डिग्री सेल्सियस के पार पहुंचा पारा... गर्मी से बेहाल रहे लोग

Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sun, 17 May 2026 11:42 PM IST
विज्ञापन
The mercury reached beyond 41 degrees Celsius... people were suffering from the heat.
धूप में टोपी लगाकर जाता साइकिल सवार। संवाद
विज्ञापन
संतकबीरनगर। मौसम की तपिश और तेज धूप ने लोगों को बेहाल कर दिया है। इस बीच रविवार को अधिकतम तापमान 41 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 28 डिग्री सेल्सियस पहुंच गया। अधिकतम और न्यूनतम तापमान बढ़ने से लोग घरों से रहने को मजबूर हो गए।

जो लोग जरूरी काम से बाहर निकले वह मुंह पर गमछा बांधकर निकले और काम खत्म होते ही घर लौट गए। शनिवार को अधिकतम तापमान 39 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 27 डिग्री सेल्सियस था, लेकिन रविवार को तापमान में दो डिग्री सेल्सियस की बढ़ोतरी दर्ज की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

रविवार को अधिकतम तापमान 41 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 28 डिग्री सेल्सियस रिकाॅर्ड किया गया। अभी आगे भी राहत की उम्मीद नहीं दिख रही है। स्थिति यह है कि गर्मी के चलते पंखा, कूलर भी लोगों को राहत नहीं दे पा रहे हैं। दोपहर में सड़कों पर सन्नाटा पसरा नजर आया। जो लोग जरूरी काम से घर से बाहर निकल रहे हैं वह भी मुंह पर गमछा बांधकर निकल रहे हैं। काम निपटाने के बाद लोग घर लौट जा रहे हैं।

इसके साथ ही तेज पछुआ चल रही है, जिससे धूल उड़ रही है, जिससे आने-जाने वालों की परेशानी बढ़ गई है। गर्मी के चलते पशु पक्षी भी बेहाल हैं। जहां छांव दिख रही है वहीं लोग ठहर जा रहे हैं। अस्पतालों में उल्टी-दस्त और डायरिया के मरीज बढ़ गए हैं। हालांकि स्वास्थ्य विभाग भी सक्रिय है और अस्पतालों में कोल्ड वार्ड बनाए गए हैं, जहां इलाज की समुचित व्यवस्था की गई है।
000000000000000000
मौसम में बदलाव हुआ है। अभी दो दिन तापमान और बढ़ने की संभावना बनी हुई है। ऐसे में गर्मी से राहत मिलने की उम्मीद नहीं है। दो दिन बाद मौसम में बदलाव आने की संभावना है और तापमान में गिरावट आने की संभावना है।
-अमरनाथ मिश्र, मौसम वैज्ञानिक, कुमारगंज अयोध्या
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed