सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   The Municipal Council Chairperson expressed displeasure upon finding shortcomings in the sanitation system.

Sant Kabir Nagar News: सफाई व्यवस्था में खामियां मिलने पर पालिकाध्यक्ष ने जताई नाराजगी

Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Tue, 16 Jun 2026 11:26 PM IST
विज्ञापन
The Municipal Council Chairperson expressed displeasure upon finding shortcomings in the sanitation system.
विज्ञापन
संतकबीरनगर। नगर पालिका परिषद खलीलाबाद के अध्यक्ष जगत जायसवाल ने नगर की साफ-सफाई व्यवस्था का जायजा लेने के लिए विभिन्न वार्डों का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान कई स्थानों पर गंदगी, कूड़े के ढेर और जाम नालियां मिलने पर उन्होंने संबंधित अधिकारियों एवं सफाई कर्मियों को कड़ी फटकार लगाई।

पालिकाध्यक्ष ने कहा कि नगरवासियों को स्वच्छ वातावरण उपलब्ध कराना नगर पालिका की प्राथमिक जिम्मेदारी है। सफाई कार्य में किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिया कि सभी वार्डों में नियमित सफाई अभियान चलाया जाए, नालियों की सिल्ट निकालकर तत्काल कचरे का निस्तारण किया जाए तथा जलभराव वाले क्षेत्रों में एंटी-लार्वा और कीटनाशक दवाओं का छिड़काव सुनिश्चित किया जाए। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed