{"_id":"6a31902459bf58323b03274d","slug":"the-pradhan-along-with-his-henchmen-opened-fire-in-the-village-of-the-pradhans-representative-khalilabad-news-c-209-1-skn1001-152287-2026-06-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sant Kabir Nagar News: प्रधान ने गुर्गों के साथ प्रधान प्रतिनिधि के गांव में की फायरिंग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sant Kabir Nagar News: प्रधान ने गुर्गों के साथ प्रधान प्रतिनिधि के गांव में की फायरिंग
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
संतकबीरनगर। कोतवाली खलीलाबाद थाना क्षेत्र के उतरावल गांव में लेनदेन के विवाद में प्रधान ने गुर्गाें के साथ दूसरे गांव के प्रधान प्रतिनिधि के गांव में फायरिंग कर दहशत फैला दी। इस मामले में पुलिस ने आठ आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने घटना में शामिल एक 9 एमएम पिस्टल, एक कारतूस, एक खोखा तथा तीन चार पहिया वाहन बरामद किए हैं।
कोतवाली खलीलाबाद में तहरीर मिलने पर पुलिस ने जानलेवा हमला व आर्म्स एक्ट समेत अन्य धारा में प्राथमिकी दर्ज कर आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायालय प्रस्तुत कर जेल भेज दिया। पुलिस के अनुसार मुख्य आरोपी कोतवाली क्षेत्र के घटरम्हा और पीड़ित उतरावल गांव के ग्राम प्रधान बताए जा रहे हैं।
पुलिस के अनुसार, कोतवाली खलीलाबाद क्षेत्र के उतरावल गांव निवासी प्रधान प्रतिनिधि बीर बहादुर राय ने मंगलवार को थाने में तहरीर देकर आरोप लगाया कि 15 जून की रात करीब साढ़े आठ बजे लेनदेन के विवाद में प्रधान कृष्णचंद पांडेय उर्फ केसी निवासी घटरम्हा साथियों के साथ तीन चार पहिया वाहनों से उनके घर पर आए। उनके घर पर मौजूद न होने पर पोल्ट्री फाॅर्म पर पहुंचा। वहां आरोपियों ने गाली-गलौज करते हुए जान से मारने की नीयत से फायरिंग की और धमकियां दीं।
विज्ञापन
तहरीर के आधार पर कोतवाली खलीलाबाद में प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू की गई। पुलिस टीम ने छापेमारी कर उतरावल गांव से आठ आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया, जिनके खिलाफ समस्त विधिक कार्रवाई पूरी करके जेल भेज दिया गया।
-- -- -- -- -- -- -
ये आरोपी हुए गिरफ्तार
पुलिस ने कृष्णचंद पांडेय उर्फ केसी निवासी घटरम्हा तितौवा, दीपक पांडेय निवासी पिपरा हाल पता वार्ड नंबर-8 तितौवा, हनीपाल उर्फ गौरवपाल निवासी कोहना थाना महुली, दुर्गेश यादव निवासी सिसवनिया थाना महुली, दुष्यंत राय निवासी घटरम्हा, तुषार गुप्ता निवासी रौरापार, झिन्नू कन्नौजिया निवासी घटरम्हा तथा देवेन्द्र प्रताप सिंह निवासी धमरजा को गिरफ्तार किया है।
-- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- --
चार माह पुराने वाहन विवाद से जुड़ा मामला
पुलिस पूछताछ में मुख्य आरोपी कृष्णचंद पांडेय उर्फ केसी ने बताया कि उसने करीब चार माह पहले बीर बहादुर राय से नौ लाख रुपये में एक वाहन खरीदा था। उक्त वाहन किसी अन्य मुकदमे में सीज हो गया था। वाहन को न्यायालय से रिलीज कराने में अपेक्षित सहयोग न मिलने के कारण दोनों पक्षों के बीच विवाद था। इसी रंजिश में वह साथियों के साथ मुर्गी फाॅर्म पहुंचा और फायरिंग की।
-- -- -- -- -- -- -- -
मुख्य आरोपी समेत तीन का आपराधिक इतिहास
पुलिस के अनुसार मुख्य आरोपी कृष्णचंद पांडेय उर्फ केसी के खिलाफ पहले से तीन आपराधिक मामले दर्ज हैं। वहीं दुष्यंत राय और देवेंद्र प्रताप सिंह के विरुद्ध भी पूर्व में गंभीर धाराओं में मामले दर्ज हो चुके हैं। देवेंद्र प्रताप सिंह के खिलाफ एससी-एसटी एक्ट का मामला दर्ज बताया गया है।
-- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -
लेनदेने के विवाद को लेकर उतरावल गांव में फायरिंग की घटना हुई है। मामले में पीड़ित की तहरीर पर प्राथमिकी दर्ज कर घटना में संलिप्त सभी आरोपियों को गिरफ्तार करके जेल भेज दिया गया है।
-प्रियम राज शेखर पांडेय, सीओ, खलीलाबाद