{"_id":"69d6be15462415c2230fab26","slug":"the-story-of-sitas-swayamvar-was-narrated-khalilabad-news-c-205-1-deo1003-157738-2026-04-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sant Kabir Nagar News: सीता स्वयंवर की सुनाई कथा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sant Kabir Nagar News: सीता स्वयंवर की सुनाई कथा
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
Updated Thu, 09 Apr 2026 02:14 AM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
लक्ष्मीगंज। क्षेत्र के दिउलिहा मनियांछापर गांव के मनियांछापर टोला स्थित काली मंदिर परिसर में आयोजित नव दिवसीय शतचंडी महायज्ञ में बुधवार को कथा वाचक ने सीता स्वयंवर की कथा सुनाई। उन्होंने कहा कि राम-सीता का मिलने गृहस्थ जीवन का आदर्श है।
कथा वाचक कोकिला मंशा पांडेय ने कहा कि मिथिला के राजा जनक ने सीता स्वयंवर का आयोजन किया था। इसमें धरती के प्रतापी राजा शामिल हुए। शिव के धनुष पिनाक को उठाने का स्वंयवर रचा गया था। भगवान श्रीराम और लक्ष्मण भी ऋषि विश्वामित्र के साथ स्वंयवर मे पहुंचे थे। गुरु विश्वामित्र की आज्ञा से श्रीराम ने धनुष उठाकर जैसे ही प्रत्यांचा चढाई वैसे ही धनुष टूट गया। उन्होंने कहा कि यह कथा धर्म, मर्यादा और आदर्श जीवन मूल्यों का संदेश है। इस दौरान वशिष्ठ पांडेय, महेंद्र दीक्षित, मनमोहन शर्मा, राजकुमार साहनी, राजेंद्र निषाद, मनोज सिंह, बबलू तिवारी आदि मौजूद रहे। संवाद
Trending Videos