{"_id":"6a401914f3c714610d0864c4","slug":"three-accused-wanted-in-an-attempted-murder-case-arrested-khalilabad-news-c-209-1-skn1001-152886-2026-06-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sant Kabir Nagar News: हत्या के प्रयास के मामले में वांछित तीन आरोपी गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sant Kabir Nagar News: हत्या के प्रयास के मामले में वांछित तीन आरोपी गिरफ्तार
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
महुली (संतकबीरनगर)। महुली थाना पुलिस ने हत्या के प्रयास के मामले में त्वरित कार्रवाई करते हुए वांछित तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। घटना के 24 घंटे के भीतर पुलिस ने तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर समस्त आवश्यक विधिक कार्रवाई पूरी करके जेल भेज दिया।
जानकारी के अनुसार, महुली पुलिस शुक्रवार को शराब की दुकान पर विवाद की सूचना के बाद मौके पर पहुंची थी। वहां पर आरोपियों ने पुलिस के साथ धक्का मुक्की की। घटना में सिपाही को चोटें आई और बीच बचाव कर रहे होमगार्ड का सिर फट गया। पुलिस के अनुसार, 26 जून को महुली थाने में तैनात हेड कांस्टेबल अनिल कुमार की ओर से थाने में तहरीर देकर बताया गया था कि अशोक चौहान, शिवकुमार उर्फ नकुल चौहान निवासी सिक्टहा और राजन कुमार निवासी मरवटिया, थाना महुली ने एकराय होकर उन पर और उनके हमराही पर जानलेवा हमला किया। आरोप है कि हमले में दोनों घायल हो गए और आरोपियों ने जान से मारने की धमकी भी दी।
तहरीर के आधार पर महुली थाने में प्राथमिकी दर्ज कर विवेचना शुरू की गई। मामले की गंभीरता को देखते हुए आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए विशेष टीम गठित की गई। थानाध्यक्ष महुली दुर्गेश कुमार पांडेय के नेतृत्व में पुलिस टीम लगातार दबिश दे रही थी। शनिवार को पुलिस टीम ने मुखबिर की सूचना पर सिक्टहा पुलिया के पास घेराबंदी कर तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। आवश्यक पूछताछ और विधिक कार्रवाई पूरी करने के बाद सभी आरोपियों को न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उन्हें न्यायिक अभिरक्षा में भेज दिया गया।
विज्ञापन
पुलिस का कहना है कि जिले में अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध अभियान लगातार चलाया जा रहा है। कानून व्यवस्था बनाए रखने और अपराधियों पर प्रभावी अंकुश लगाने के उद्देश्य से इस प्रकार की कार्रवाई आगे भी जारी रहेगी।