{"_id":"6a416cc85693bac5e606f0a7","slug":"tension-in-alaichak-over-the-felling-of-a-peepal-tree-and-the-filling-in-of-a-well-khalilabad-news-c-209-1-kld1026-152955-2026-06-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sant Kabir Nagar News: पीपल का पेड़ काटने, कुआं पाटने पर अलाइचक में तनाव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sant Kabir Nagar News: पीपल का पेड़ काटने, कुआं पाटने पर अलाइचक में तनाव
Mon, 29 Jun 2026 12:19 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
Updated Mon, 29 Jun 2026 12:19 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
धनघटा। क्षेत्र के अलाइचक गांव में रास्ता निर्माण के लिए पीपल का पेड़ काटने और कुआं पाटने को लेकर दो पक्षों में तनाव हो गया है। नगर पंचायत के जरिये सभासद की देखरेख में अलाइचक में सीसी रोड का निर्माण हो रहा है। सभासद मौजीलाल का कहना है कि रास्ता निर्माण में कुआं बाधा बन रहा है। निस्प्रयोज्य हो चुके कुआं के रास्ते रोड का निर्माण कर दिया जाए तो किसी को परेशानी की बात नहीं होनी चाहिए, लेकिन कुछ लोग रास्ता निर्माण में बाधा खड़ी करने के लिए विवाद पैदा कर रहे हैं।
दूसरी तरफ गोकुल प्रसाद मौर्य का कहना है कि कोर्ट का आदेश है कि कुआं पाटा न जाए, बल्कि कुएं के ऊपर जाली लगाकर उसे सुरक्षित किया जाए। रास्ते के निर्माण को लेकर दोनों पक्षों में तनाव बना हुआ है।
दूसरी तरफ गोकुल प्रसाद मौर्य का कहना है कि कोर्ट का आदेश है कि कुआं पाटा न जाए, बल्कि कुएं के ऊपर जाली लगाकर उसे सुरक्षित किया जाए। रास्ते के निर्माण को लेकर दोनों पक्षों में तनाव बना हुआ है।
विज्ञापन