{"_id":"6a304212f8f5e1b83d022557","slug":"trailer-parked-on-the-roadside-was-stolen-and-fir-was-lodged-on-the-orders-of-the-court-khalilabad-news-c-209-1-skn1001-152233-2026-06-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sant Kabir Nagar News: सड़क किनारे खड़ा ट्रेलर चोरी कोर्ट के आदेश पर प्राथमिकी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sant Kabir Nagar News: सड़क किनारे खड़ा ट्रेलर चोरी कोर्ट के आदेश पर प्राथमिकी
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
संतकबीरनगर। महुली थाना क्षेत्र में सड़क किनारे खड़ा ट्रेलर चोरी होने के मामले में पीड़ित वाहन मालिक ने न्यायालय की शरण ली है। न्यायालय में दाखिल प्रार्थना पत्र पर सुनवाई और आदेश के बाद पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर विधिक कार्रवाई शुरू कर दी है। बस्ती के कलवारी थाना क्षेत्र के लोनहा गांव निवासी हीरालाल ने न्यायालय में दिए प्रार्थना पत्र में बताया कि वह ट्रेलर का पंजीकृत स्वामी है।
24 फरवरी 2026 को उसका चालक ट्रेलर लेकर बस्ती से बिहार की ओर माल ढुलाई के लिए जा रहा था। रात करीब 10:00 बजे नाथनगर के आगे निर्माणाधीन पेट्रोल पंप के पास वाहन गर्म हो गया और उससे धुआं निकलने लगा। चालक ने ट्रेलर को सड़क किनारे खड़ा कर दिया और मिस्त्री की तलाश में नाथनगर बाजार चला गया। काफी खोजबीन के बाद भी मिस्त्री नहीं मिला। करीब 10:50 बजे जब चालक लौटा तो ट्रेलर गायब था।
हीरालाल का आरोप है कि चालक ने रात करीब 10:56 बजे उन्हें फोन पर घटना की जानकारी दी। इसके बाद चालक ने डायल-112 पर संपर्क करने का प्रयास किया, लेकिन नेटवर्क समस्या के कारण बात नहीं हो सकी। सूचना मिलने पर वह स्वयं भी रात करीब 11:50 बजे घटनास्थल पहुंचे और चालक के साथ आसपास काफी तलाश की, लेकिन ट्रेलर का पता नहीं चला।
विज्ञापन
पीड़ित का कहना है कि उसने घटना की सूचना महुली थाने में दी, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई।