सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   UP Board: 1785 examiners will evaluate 3,69,000 answer sheets

यूपी बोर्ड : 1785 परीक्षक करेंगे 3,69,000 उत्तर पुस्तिकाओं का मूल्याकंन

Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sat, 14 Mar 2026 02:03 AM IST
विज्ञापन
UP Board: 1785 examiners will evaluate 3,69,000 answer sheets
विज्ञापन
संतकबीरनगर। यूपी बोर्ड की हाईस्कूल व इंटरमीडिएट परीक्षा समाप्त होने के बाद अब मूल्यांकन की तैयारी शुरू हो गई है। 18 मार्च से मूल्यांकन का कार्य शुरू होना है। इसके लिए दो मूल्यांकन केंद्र बनाए गए हैं। इसमें कुल 1785 परीक्षक और डिप्टी हेड लगाए गए हैं। यह 3,69,000 उत्तर पुस्तिकाओं का मूल्यांकन करेंगे। परीक्षकों की सूची बोर्ड से डीआईओएस कार्यालय को भेज दी गई है, जहां से सूची स्कूलों को भेजा जा रहा है।
Trending Videos



जिले में हाईस्कूल और इंटरमीडिएट की परीक्षा 12 मार्च को समाप्त हो गई है। बोर्ड की कॉपियों का मूल्यांकन 18 मार्च से शुरू होगा। इसके लिए जिले में दो मूल्यांकन केंद्र बने हैं, जिसमें एचआर इंटर कॉलेज और राजकीय कन्या इंटर कॉलेज शामिल है। मूल्यांकन के लिए 1785 और डिप्टी हेड लगाए गए हैं। इसमें जीजीआइसी में इंटर की उत्तर पुस्तिकाओं की जांच के लिए 472 परीक्षक और 53 डिप्टी हेड लगाए गए है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसके साथ ही एचआर इंटर कॉलेज में हाईस्कूल की उत्तर पुस्तिकाओं के मूल्यांकन के लिए 1143 परीक्षक और 117 डिप्टी हेड लगाए गए हैं। दोनों केंद्रों पर 3,69,000 उत्तर पुस्तिकाओं की जांच होनी है। इसमें इंटरमीडिएट की 1,34,000 और हाईस्कूल की 2,35,000 उत्तर पुस्तिकाएं शामिल हैं। परिषद की ओर से तिथि तय होने के बाद शिक्षा विभाग ने तैयारी तेज कर दी है।
जिला विद्यालय निरीक्षक हरिशचंद नाथ ने बताया कि 18 मार्च से एक अप्रैल तक जीआईसी और एचआर इंटर कॉलेज में मूल्यांकन होगा। मूल्यांकन की निगरानी के लिए जिला स्तरीय एक पर्यवेक्षक की तैनाती होगी। जिलाधिकारी की ओर से एक स्टेटिक मजिस्ट्रेट की नियुक्ति होगी। प्रत्येक केंद्र पर सीसीटीवी की निगरानी में मूल्यांकन होगा। राजकीय और अशासकीय विद्यालयों के शिक्षकों के लिए प्रत्येक दिन 50 हाईस्कूल और 45 इंटरमीडिएट की कॉपियों की जांच करनी होगी।
अंकेक्षक प्रतिदिन अपनी रिपोर्ट उपनियंत्रक और जिला विद्यालय निरीक्षक को भेजेंगे। हर दिन कम से कम 15 कॉपियों का पुनः मूल्यांकन होगा। मूल्यांकन केंद्र के अंदर किसी भी शिक्षक को मोबाइल फोन ले जाने पर पाबंदी होगी। हाईस्कूल में 70 नंबर के पूर्णांक हैं। इनमें 20 नंबर ओएमआर सीट की जबकि 50 नंबर उत्तर पुस्तिका में लिखे शब्दों के आधार पर होगा। उन्होंने बताया कि बोर्ड की ओर परीक्षकों की ड्यूटी चार्ट भी जारी कर दिया गया है। उसे स्कूलों पर भेजा जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed