सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   Wheat procurement started in Dhanghata after 15 days

Sant Kabir Nagar News: धनघटा में 15 दिन बाद शुरू हुई गेहूं की खरीद

Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sun, 12 Apr 2026 10:58 PM IST
विज्ञापन
Wheat procurement started in Dhanghata after 15 days
गेहूं बेचने के लिए क्रय केंद्र धनघटा पर पहुंचे किसान। संवाद
विज्ञापन
धनघटा। गेहूं क्रय केंद्र धनघटा और निहैला में देर से गेहूं की खरीद शुरू होने से किसानों की परेशानी बढ़ गई है। हाट शाखा क्रय केंद्र धनघटा के प्रभारी के मुताबिक बोरा न मिलने की वजह से खरीद में देरी हुई है। शुक्रवार से गेहूं की खरीद शुरू हो सकी है।
Trending Videos


धनघटा में गेहूं क्रय का हाट शाखा धनघटा और निहैला है। निहैला पर जहां पौली ब्लॉक के लोग अपना गेहूं बेचते हैं, वहीं धनघटा पर हैंसर बाजार के लोग निर्भर हैं। 25 मार्च से गेहूं की खरीद शुरू होनी थी, लेकिन बोरा उपलब्ध न होने से शुक्रवार से दोनों केंद्रों पर खरीद शुरू हो सकी। क्रय केंद्र धनघटा पर गेहूं बेचने के लिए पहुंचे किसान मानसिंह, रामलखन, शेषनाथ, राकेश, उमेश आदि का कहना था कि गेहूं बेचने के लिए ऑनलाइन पंजीकरण पहले ही करवा चुके हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

उम्मीद थी कि समय से गेहूं की खरीद क्रय केंद्र पर हो जाएगी, लेकिन अभी तक गेहूं नहीं बेच पाए हैं। किसानों का कहना था कि गेहूं क्रय केंद्र पर सरकारी दर पर गेहूं बिक जाएगा, जबकि व्यापारी 2200 रुपये क्विंटल गेहूं खरीद रहे हैं। क्रय केंद्र पर गेहूं न बिकने के कारण औने-पौने दाम पर व्यापारियों के हाथ गेहूं बेचना मजबूरी है।
दूसरी तरफ क्रय केंद्र प्रभारी अभिषेक श्रीवास्तव का कहना है कि शुक्रवार से गेहूं की खरीद शुरू हुई और अब तक 300 क्विंटल गेहूं का तौल कराया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed