{"_id":"69cc3afd010a54f0fe08063c","slug":"woman-assaulted-fir-lodged-against-four-khalilabad-news-c-209-1-skn1001-148362-2026-04-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sant Kabir Nagar News: महिला के साथ मारपीट, चार पर प्राथमिकी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sant Kabir Nagar News: महिला के साथ मारपीट, चार पर प्राथमिकी
विज्ञापन
विज्ञापन
संतकबीरनगर। दुधारा थाना क्षेत्र के डिघवा उर्फ डिगेश्वर नाथ गांव में दो पक्षों में मारपीट की घटना हुई। पुलिस ने शिकायत मिलने पर चार आरोपियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर जांच
शुरू कर दी। एसओ अरविंद कुमार शर्मा ने बताया कि पुलिस को दी तहरीर में पीड़िता ज्ञानमती देवी ने बताया कि 29 मार्च की शाम करीब 6:30 बजे गांव के चनरजीत, राजपाल, पुष्पा, राजपाल की पत्नी रसूलपुर वाली नाम अज्ञात उनके दरवाजे पर आकर उन्हें टोना देने का आरोप लगाते हुए गालियां देने लगे।
मना करने पर लात, मुक्का, डंडा से मारापीटा और जान से मारने की धमकी दी। शोर सुनकर लोगों ने बीच बचाव किया। उनको काफी चोटें आई हैं। एसओ ने बताया कि तहरीर के आधार पर उक्त चारों आरोपियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर कार्रवाई की जा रही है।
Trending Videos