सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   A fire broke out in the tents at the Ramnagariya fair, causing panic.

Shahjahanpur News: रामनगरिया मेले में तंबुओं में लगी आग, मचा हड़कंप

Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Fri, 23 Jan 2026 11:25 PM IST
विज्ञापन
A fire broke out in the tents at the Ramnagariya fair, causing panic.
मिर्जापुर के रामनगरिया मेले में संत के तंबू में लगी आग। स्रोत: वीडियो ग्रेब
विज्ञापन
मिर्जापुर (शाहजहांपुर)। ढाई घाट गंगा तट पर चल रहे माघ मेला रामनगरिया में शुक्रवार रात अचानक साधु-संतों के तीन तंबुओं में आग लगने से हड़कंप मच गया। लोग इधर-उधर भागने लगे। इस बीच फायर ब्रिगेड की तीन गाड़ियों ने करीब एक घंटे की मशक्कत के बाद किसी तरह आग पर काबू पाया। तब जाकर लोगों ने राहत की सांस ली।
Trending Videos

योगी मौजनाथ एवं विजयनाथ गंगा तट पर तंबू तानकर आश्रम बनाकर निवास कर रहे हैं। शुक्रवार की रात करीब आठ बजे मौजनाथ के तंबू में आग लग गई और देखते ही देखते तीन तंबू आग की चपेट में आ गए। इससे मेले में अफरातफरी मच गई। लोग भाग खड़े हुए। इस बीच पहुंची पुलिस ने वहां से भीड़ को हटाया।
विज्ञापन
विज्ञापन

फायर ब्रिगेड की टीम ने काफी मशक्कत कर आग पर काबू पाया। संतों के अनुसार, अचानक लगी आग में लगभग 60 हजार रुपये की नकदी, रसोई का सामान, फर्नीचर तथा अन्य आवश्यक सामग्री जलकर राख हो गई। वहीं, फर्रुखाबाद के थाना शमशाबाद के मेला प्रभारी मनोज भाटी ने बताया कि तंबू में जल रही जोत से पहले कैलेंडर में आग लगी और फिर तंबू में आग लग गई। फिलहाल आग पर काबू पा लिया गया है। वहीं, पुलिस की टीम ने लोगों को जागरूक भी किया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Election
एप में पढ़ें

Followed