{"_id":"6975163b5b2f7d49c60a6da6","slug":"a-motorcycle-collided-with-a-tractor-a-child-died-and-his-grandfather-and-uncle-were-injured-shahjahanpur-news-c-122-1-spn1004-163816-2026-01-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shahjahanpur News: ट्रैक्टर से टकराई बाइक, बच्चे की मौत, दादा-चाचा घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shahjahanpur News: ट्रैक्टर से टकराई बाइक, बच्चे की मौत, दादा-चाचा घायल
विज्ञापन
बंडा के चौराहे पर जाम लगाने का प्रयास कर रहे लोगों को समझाते पुलिसकर्मी। संवाद
विज्ञापन
बंडा। ररुआ-ढुकरी मार्ग पर शनिवार सुबह सामने से आ रहे ट्रैक्टर से बाइक टकरा गई। हादसे में बाइक चला रहे कर्रखेड़ा गांव निवासी तापसपाल व उनके पिता रामप्रसाद घायल हो गए, जबकि तापसपाल के चार वर्षीय भतीजे ऋषि की मौक पर ही मौत हो गई। नाराज परिजनों ने बंडा चौराहा पर शव को रख जाम लगाने की कोशिश की, लेकिन पुलिस ने समझाबुझाकर मामले को शांत करा दिया।
विस्सूलाल ने बताया कि शुक्रवार को भाई तापसपाल और पिता रामप्रसाद बहन गुड्डी के घर गांव सिंघापुर गए थे। पिता व भाई के साथ चार वर्षीय बेटा ऋषि अपनी बुआ से मिलने के लिए गया था। शनिवार को भाई-पिता व बेटा बाइक से घर के लिए लौट रहे थे। जैसे ही वे ररुआ से ढुकरी बुजुर्ग मार्ग पर स्थित पुलिया के पास पहुंचे।
तभी सामने से आ रहे ट्रैक्टर से उनकी बाइक टकरा गई। हादसे में बेटे ऋषि की मौके पर ही मौत हो गई। पिता व भाई गंभीर रूप से घायल हो गए। उन्हें बंडा के सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया। हालत गंभीर होने पर डॉक्टर ने भाई व पिता को राजकीय मेडिकल कॉलेज के लिए रेफर करदिया। वहीं, हादसे की जानकारी होने पर मौके पर पहुंचे परिजनों ने कार्रवाई न होने पर नाराजगी जताते हुए बंडा चौराहे पर ऋषि के शव को रखकर जाम लगाने की कोशिश की, लेकिन पुलिस ने कार्रवाई का आश्वासन देते हुए किसी तरह समझाबुझाकर परिजनों को शांत किया। थाना प्रभारी प्रदीप कुमार राय ने बताया कि तहरीर प्राप्त होने पर प्राथमिकी दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।
--
मासूम के शव को देख बिलख पड़ीं मां
हादसे की खबर सुन बंडा चौराहा पर पहुंची रोशनी देवी इकलौते बेटे ऋषि के शव को देखकर बिलख पड़ीं। रोते-रोते कई बार बेहोश हुईं। परिवार की महिलाओं ने रोशनी को संभाला और सांत्वना दी। यही हाल मृतक की दादी मीना देवी, बहन खुशी व कीर्ति का रहा। मासूम के शव को देख गांव की महिलाओं की आंख के आंसू थम नहीं रहे थे।
00
हादसे में घायल युवक की इलाज के दौरान मौत
बंडा। देवकली मार्ग पर 16 जनवरी को लालपुर आजादपुर गांव के मोड़ के पास किसी वाहन से बचने के प्रयास में पुलिया से स्कूटी टकराने से गंभीर रूप से घायल हुए पिपरिया घासी गांव के 39 वर्षीय विक्रम सिंह की शुक्रवार रात इलाज के दौरान राजकीय मेडिकल काॅलेज में मौत हो गई।
विक्रम सिंह के पुत्र शिवकेश उर्फ मोनू ने बताया कि हादसे के वक्त उनके पिता स्कूटी से फसलों के लिए कीटनाशक लेने बंडा जा रहे थे। इसी दौरान किसी अज्ञात वाहन को बचाने के प्रयास में उनकी स्कूटी पुलिया से टकरा जाने से वह गंभीर रूप से घायल हो गए। उन्हें सीएचसी पर प्राथमिक उपचार देकर राजकीय मेडिकल काॅलेज रेफर किया गया। थाना प्रभारी प्रदीप कुमार राय ने बताया कि तहरीर मिलने पर मामले की जांच कराई जाएगी। संवाद
00
पवन के रूप में हुई शव की शिनाख्त
अल्हागंज। रघुनाथपुर गांव के पास शुक्रवार रात किसी वाहन की टक्कर से मृत ग्रामीण की शिनाख्त हो गई। वह हरदोई जिले में थाना हरपालपुर क्षेत्र के गांव दयालपुर निवासी पवन था। इंस्पेक्टर ओमप्रकाश ने बताया कि तहरीर प्राप्त होने पर रिपोर्ट दर्ज की जाएगी। हादसा किस वाहन से हुआ, इसकी जानकारी की जा रही है। संवाद
Trending Videos