सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   A Special Campaign for Self-Enumeration Will Run Until the 18th.

Shahjahanpur News: स्वगणना के लिए 18 तक चलेगा विशेष अभियान

Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Wed, 13 May 2026 12:28 AM IST
विज्ञापन
A Special Campaign for Self-Enumeration Will Run Until the 18th.
विज्ञापन
शाहजहांपुर। डीएम धर्मेंद्र प्रताप सिंह ने जनगणना-2027 की प्रगति सुनिश्चित करने के लिए 14 से 18 मई तक विभिन्न स्थानों पर सुबह नौ बजे से स्वगणना कराने के लिए कहा।
Trending Videos

कलक्ट्रेट स्थित बिस्मिल सभागार में आयोजित बैठक में डीएम ने कहा कि 14 मई को सभी सरकारी और निजी विद्यालयों में अभिभावक बैठकें आयोजित की जाएंगी। इन बैठकों में अभिभावकों को स्वगणना प्रपत्र भरने का प्रशिक्षण दिया जाएगा। 15 मई को ग्राम पंचायतों में पंचायत सचिवों और सहायकों की उपस्थिति में ग्राम प्रधानों, सदस्यों और गणमान्य व्यक्तियों की बैठक होगी। 16 मई को कोटेदारों के माध्यम से संबंधित ग्रामों के पंचायतघर में अंत्योदय और पात्र गृहस्थी राशन कार्डधारकों की बैठक होगी। इसमें भी स्वगणना का प्रशिक्षण दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

17 मई को पंचायत घरों में स्वयं सहायता समूह की महिलाओं की स्वगणना की जाएगी। इसके बाद, 18 मई को सहकारी समिति के सदस्यों की बैठक आयोजित कर उनकी स्वगणना सुनिश्चित की जाएगी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed