सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Shahjahanpur Ranks Fifth in the State; Those Who Performed Outstanding Work Honored

Shahjahanpur News: शाहजहांपुर का प्रदेश में पांचवां स्थान, उत्कृष्ट कार्य करने वाले सम्मानित

Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Wed, 13 May 2026 04:54 PM IST
विज्ञापन
Shahjahanpur Ranks Fifth in the State; Those Who Performed Outstanding Work Honored
कलक्ट्रेट में कर्मचारियों को सम्मानित करते डीएम धर्मेंद्र प्रताप सिंह। स्रोत : सूचना विभाग
विज्ञापन
जनगणना-2027 : स्वगणना अभियान में अच्छा प्रदर्शन करने वालों को डीएम ने किया प्रोत्साहित
Trending Videos


संवाद न्यूज एजेंसी
शाहजहांपुर। जनगणना-2027 के स्वगणना अभियान में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले सुपरवाइजरों, प्रगणकों और लिपिकों को डीएम धर्मेंद्र प्रताप सिंह ने सम्मानित किया। डीएम ने बताया कि शाहजहांपुर प्रदेश में पांचवें स्थान पर है। अब तक 71 हजार परिवारों ने स्वगणना पूरी की है।

कलक्ट्रेट परिसर में आयोजित कार्यक्रम में नगर पालिका परिषद तिलहर और तहसील पुवायां (ग्रामीण) क्षेत्र के कर्मचारियों को शॉल और स्मृति चिह्न प्रदान कर सम्मानित किया गया। इन कर्मियों ने अपने आवंटित एचएलबी क्षेत्र के शत-प्रतिशत घरों में स्वगणना का कार्य पूर्ण कराया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

इनमें तिलहर के सुपरवाइजर हरीशकांत भारद्वाज, प्रगणक आयुषी द्विवेदी, आदेश कुमार, लिपिक मुकेश बाबू शामिल थे। पुवायां क्षेत्र से सुपरवाइजर मनोज कुमार, प्रगणक ममता शुक्ला और सुखवंती कौर को भी सम्मान मिला।
डीएम ने कहा कि जो प्रगणक अपने क्षेत्र में शत-प्रतिशत स्वगणना पूर्ण करेंगे, उन्हें सम्मानित किया जाएगा। इस दौरान एडीएम प्रशासन रजनीश कुमार मिश्र, एडीएम वित्त एवं राजस्व अरविंद कुमार, अतिरिक्त मजिस्ट्रेट प्रियंका चौधरी मौजूद रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed