सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   A teenage boy who had come to attend a wedding was kidnapped and left in Badaun.

Shahjahanpur News: बरात में आए किशोर का अपहरण कर बदायूं में छोड़ा

Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Wed, 11 Feb 2026 05:52 PM IST
विज्ञापन
A teenage boy who had come to attend a wedding was kidnapped and left in Badaun.
विज्ञापन
कलान। बरात में आए किशोर को बाइक सवार अपहृत कर उसे बदायूं के गंगा तट पर छोड़कर भाग गए।
Trending Videos

आठ फरवरी को क्षेत्र के गांव टढ़ई निवासी रामसिया सक्सेना की पुत्री की शादी थी। बदायूं के थाना व कस्बा कादरचौक निवासी प्रेमपाल सक्सेना का 17 वर्षीय पुत्र मोरपाल बरात में शामिल था। रात करीब नौ बजे बाइक से आए लोगों ने तमंचा दिखाते हुए मोरपाल का अपहरण कर लिया। इसके बाद उसे बदायूं के अटेना घाट पर ले गए। वहां उसके दो मोबाइल छीन लिए।
मोरपाल के शोर मचाने पर बाइक सवार भाग गए। इसके बाद परिवार के लोगों के साथ कलान थाने पहुंचे मोरपाल ने पुलिस को पूरी बात बताई। पुलिस ने आरोप के आधार पर कुछ लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ की है। वहीं, थाना प्रभारी शिवदीन वर्मा ने बताया है कि मामला अपहरण का नहीं लग रहा है। जांच की जा रही है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Election
एप में पढ़ें

Followed