{"_id":"697516daf94543961207aafb","slug":"a-woman-misbehaved-with-the-in-charge-of-the-anti-romeo-team-an-fir-has-been-registered-shahjahanpur-news-c-122-1-spn1004-163851-2026-01-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shahjahanpur News: एंटीरोमियो टीम प्रभारी से महिला ने की अभद्रता, प्राथमिकी दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shahjahanpur News: एंटीरोमियो टीम प्रभारी से महिला ने की अभद्रता, प्राथमिकी दर्ज
विज्ञापन
विज्ञापन
शाहजहांपुर। चौक कोतवाली में एंटी रोमियो टीम प्रभारी पारुल ने एक महिला के खिलाफ अभद्रता व सरकारी कार्य में बाधा डालने की धारा में प्राथमिकी दर्ज कराई है। महिला ने सोशल मीडिया पर उच्चाधिकारियों के लिए भी अभद्र भाषा का प्रयोग किया है।
एंटी रोमियो टीम प्रभारी ने बताया है कि वह करीब एक साल से कोतवाली में तैनात हैं। महिला शक्ति केंद्र एंटी रोमियो टीम की प्रभारी हैं। प्रतिदिन सुबह दस से शाम दस बजे तक मिशन शक्ति केंद्र में आने वाली जनता की समस्या सुनतीं हैं। जनता की समस्याओं को सुनने के दौरान 23 जनवरी को मोहल्ला खलीलगर्वी की फराह कार्यालय में आई और अभद्रता करने लगी।
वहां मौजूद लोगों ने भी महिला को समझाने का प्रयास किया, लेकिन वह नहीं मानी। आरोप है कि महिला ने टेबल पर रखे प्रार्थना पत्र को नीचे गिरा दिया। काम में बाधा डाली। बल का प्रयोग करने लगी। बमुश्किल पुलिसकर्मियों की मदद से उस महिला को संभाला। आरोप है कि महिला ने जान से मारने की धमकी दी। साथ ही महिला ने सोशल मीडिया पर भी उनके अलावा थाना प्रभारी व उच्च अधिकारियों के विरुद्ध अशोभनीय व अमर्यादित भाषा का प्रयोग करते हुए मान-सम्मान को ठेस पहुंचाई। इंस्पेक्टर अश्वनी सिंह ने बताया कि इस मामले में एंटी रोमियो टीम प्रभारी की ओर से रिपोर्ट दर्ज की गई है। कार्रवाई की जाएगी।
Trending Videos