{"_id":"6a457f69f11ee5622d0c2102","slug":"accused-from-kasganj-arrested-two-motorcycles-and-tools-for-breaking-locks-recovered-shahjahanpur-news-c-122-1-sbly1036-177731-2026-07-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shahjahanpur News: कासगंज का आरोपी गिरफ्तार, दो बाइक और लाॅक तोड़ने के उपकरण बरामद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shahjahanpur News: कासगंज का आरोपी गिरफ्तार, दो बाइक और लाॅक तोड़ने के उपकरण बरामद
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कलान (शाहजहांपुर)। पुलिस ने चोरी की दो बाइकों और लॉक तोड़ने के उपकरणों को बरामद कर कासगंज के रहने वाले एक आरोपी को गिरफ्तार किया है।
30 जून को आसीन ने थाने में तहरीर दी। उन्होंने बताया कि दीपेंद्र ने उनके खेत के पास खड़ी बाइक चोरी की थी। उन्होंने अपने साथी नजीर और तसलीम की मदद से दीपेंद्र को पकड़ लिया और पुलिस को सौंप दिया। पुलिस ने दीपेंद्र को बाइक और लॉक तोड़ने के उपकरण के साथ गिरफ्तार कर लिया। दीपेंद्र कासगंज के थाना गंज डुंडवारा के गांव छेदानगला का रहने वाला है।
पूछताछ में दीपेंद्र ने बताया कि उसने 29 जून को बदायूं से एक और बाइक चोरी की थी। उसने वह बाइक धर्मपुर में एक ईंट भट्ठे के पास छिपा रखी थी। पुलिस ने दीपेंद्र की निशानदेही पर बाइक बरामद कर ली। सीओ ज्योति यादव ने बताया कि आरोपी के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर जांच की जा रही है। संवाद