{"_id":"6a4624cd8c8733c5260eaca4","slug":"shankaracharya-avimukteshwaranand-reiterated-the-demand-to-declare-the-cow-rashtramata-in-shahjahanpur-2026-07-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"UP: अविमुक्तेश्वरानंद ने दोहराई गाय को राष्ट्रमाता घोषित करने की मांग, मुस्लिम समाज भी समर्थन में आया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
UP: अविमुक्तेश्वरानंद ने दोहराई गाय को राष्ट्रमाता घोषित करने की मांग, मुस्लिम समाज भी समर्थन में आया
Thu, 02 Jul 2026 03:38 PM IST
Mukesh Kumar
संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहांपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहांपुर
Published by: Mukesh Kumar
Updated Thu, 02 Jul 2026 03:38 PM IST
सार
गोरक्षा यात्रा लेकर भ्रमण पर निकले शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद बृहस्पतिवार को तिलहर पहुंचे। यहां एक मैरिज लॉन में उनका कार्यक्रम हुआ। अविमुक्तेश्वरानंद ने गाय को राष्ट्रमाता घोषित करने की मांग फिर दोहराई।
विज्ञापन
शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद
- फोटो : संवाद
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
गोरक्षा यात्रा लेकर भ्रमण पर निकले शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद का बृहस्पतिवार को शाहजहांपुर जिले में पड़ाव रहा। तिलहर के एवन मैरिज लॉन में आयोजित कार्यक्रम में पहुंचे अविमुक्तेश्वरानंद ने गाय को राष्ट्रमाता का दर्जा देने की मांग एक बार फिर दोहराई। शंकराचार्य के संबोधन को सुनने के लिए बड़ी संख्या में लोग पहुंचे।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि आज कई लोग स्वयं को हिंदू बताते हैं, लेकिन असली और नकली हिंदू की पहचान उनके आचरण से होती है। उनका कहना था कि किसी व्यक्ति को तिराहे या चौराहे पर खड़ा कर दिया जाए और वह गोमाता को राष्ट्रमाता घोषित करने की मांग करे, तो वही असली हिंदू की पहचान है।
विज्ञापन
कार्यक्रम के दौरान ऑल उम्मत फाउंडेशन के प्रदेश अध्यक्ष सईद अंसारी के नेतृत्व में मुस्लिम समाज के प्रतिनिधियों ने शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद को पत्र सौंपा। पत्र में गोमाता को राष्ट्रमाता का दर्जा दिए जाने की मांग का समर्थन किया गया है। इस मौके पर कांग्रेस के जिलाध्यक्ष रजनीश गुप्ता, महासचिव गौरव त्रिपाठी, फुरकान कुरैशी, अशफाक उल्ला खां समेत तमाम लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन