सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   An overloaded trolley overturned, causing a traffic jam on the highway.

Shahjahanpur News: ओवरलोड ट्राॅली पलटने से हाईवे पर लगा जाम

Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Mon, 09 Feb 2026 12:57 AM IST
विज्ञापन
An overloaded trolley overturned, causing a traffic jam on the highway.
रोजा में हाईवे पर ट्रॉली को हटाती क्रेन। स्रोत: जागरूक पाठक
विज्ञापन
रोजा। लखनऊ-दिल्ली हाईवे पर रविवार को सुबह भूसे से भरी ओवरलोड ट्राॅली पलट गई। गनीमत रही कि इस हादसे में किसी को कोई चोट नहीं आई, लेकिन हाईवे की दो लेन पर जाम लग गया और सीतापुर की ओर जाने वाले अन्य वाहनों की कतारें लग गईं। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने कड़ी मशक्कत कर एक घंटे बाद यातायात बहाल करा दिया।
Trending Videos

भूसे से ओवरलोड ट्रैक्टर-ट्राॅली गुर्री चौकी की ओर से सीतापुर जा रही थी। इसी दौरान सुबह करीब दस बजे ट्रैक्टर चालक ने आगे चल रहे वाहन को ओवरटेक करने का प्रयास किया। इसी दौरान ओवरलोड ट्राॅली अनियंत्रित होकर पलट गई। उसमें भरा भूसा हाईवे की दोनों लेन पर बिखर गया। हादसे के बाद पीछे से आ रहे अन्य वाहन जहां के तहां ठहरने लगे। कुछ देर में ही बरेली की ओर से आने वाले वाहनों की कतार लग गई। हाईवे पर जाम की सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने ट्रैक्टर-ट्राॅली हटाने के लिए क्रेन बुलाई।
विज्ञापन
विज्ञापन

क्रेन से ट्राॅली को उठाने का प्रयास किया गया, लेकिन इसी दौरान क्रेन की बेल्ट टूट गई। इस दौरान जाम लंबा होने लगा। बाद में पुलिस ने हाईवे पर हादसे वाली जगह से करीब एक किमी पीछे बने डिवाइडर के कट से रूट डायवर्जन लागू कर जाम में फंसे वाहनों को आगे निकालकर यातायात सुचारु कराया।
हालांकि, जाम से निपटने के लिए की गई इस व्यवस्था से लखनऊ, सीतापुर की ओर से आने वाले वाहनों के लिए सिर्फ एक लेन बचने से उनकी रफ्तार धीमी पड़ गई। प्रभारी निरीक्षक राजीव कुमार सिंह ने बताया कि हाईवे पर जाम एक घंटे में खत्म करा दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Election
एप में पढ़ें

Followed