सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   He was lured in through Shaadi.com and defrauded of lakhs of rupees under the pretext of online investment.

Shahjahanpur News: शादी डॉट कॉम से फंसाया, ऑनलाइन निवेश के नाम पर लाखों रुपये की ठगी

Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Mon, 09 Feb 2026 12:55 AM IST
विज्ञापन
He was lured in through Shaadi.com and defrauded of lakhs of rupees under the pretext of online investment.
विज्ञापन
शाहजहांपुर। रोजा थाना क्षेत्र के मोहल्ला लोधीपुर न्यू कॉलोनी निवासी विमलेश कुमार से ऑनलाइन ट्रेडिंग के नाम पर लाखों रुपये की ठगी कर ली गई। साइबर ठगों ने पहले निवेश कराते हुए फायदा कराया, फिर रुपये ठगते चले गए। पीड़ित की तहरीर पर साइबर थाने में रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है।
Trending Videos

विमलेश ने दर्ज कराई रिपोर्ट में बताया कि 30 अक्तूबर को शादी डॉट कॉम पर संजन जैन नाम की आईडी से मित्रता अनुरोध आया। उसे स्वीकार करने के बाद व्हाट्सएप पर मेसेज करने के लिए कहा गया। मेसेज करने पर दूसरी ओर से एक आईडी बनवाई गई, साथ ही बताया कि इस पर क्रप्टो ट्रेडिंग कर लाभ प्राप्त कर सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

शुरुआत में निवेश करने पर दो से ढाई लाख आए तो विश्वास बढ़ा। उस पर निवेश कर दिया। उसके बाद कहा गया कि उनके अंकल एक अन्य साइड पर निवेश करते हैं। उसमें घाटा नहीं होगा। उस पर निवेश करने पर 5757170 की धोखाधड़ी कर ली गई। डालर में लाभ दिलाते हुए कमीशन मांगा गया।
निवेश करने से इन्कार करने पर धमकाया। इसके बाद 13 ट्रेड कराए गए। उसके बाद जुर्माना भरने के नाम पर भी रुपये वसूल किए गए। रुपये वापसी करने के लिए अनुरोध किया तो और 19 लाख 77 हजार 600 रुपये मांगे गए। इतना रुपया देने के बाद और रुपये मांगने लगे। तब ठगी का अहसास हुआ। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Election
एप में पढ़ें

Followed